Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

फास्टैग बनेगा मल्टी-यूज़ प्लेटफॉर्म, अब पार्किंग-EV चार्जिंग और बीमा में भी होगा इस्तेमाल

26 जून, 2025 04:53 PM

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय अब फास्टैग (FASTag) को केवल टोल पेमेंट तक सीमित नहीं रखना चाहता। मंत्रालय की योजना है कि इस डिजिटल सिस्टम का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग, पार्किंग पेमेंट और बीमा सेवाओं में भी किया जाए। इससे न सिर्फ इसकी उपयोगिता बढ़ेगी बल्कि लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसी कड़ी में बुधवार को NHAI के तहत काम कर रही इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने फिनटेक कंपनियों के साथ बैठक की। इस बैठक में फास्टैग के विभिन्न संभावित उपयोगों, कानूनी नियमों, सिक्योरिटी फीचर्स और यूजर अनुभव पर चर्चा हुई।

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग (MLFF) पर भी चर्चा
मीटिंग का एक मकसद फिनटेक कंपनियों को MLFF टोलिंग सिस्टम के बारे में जानकारी देना भी था। यह सिस्टम बिना किसी रुकावट के टोल पेमेंट को संभव बनाता है, जिसमें फास्टैग और वाहन के नंबर को RFID और ANPR तकनीक से स्कैन कर लिया जाता है।

फास्टैग की पहुंच और प्रदर्शन
फास्टैग आधारित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) सिस्टम फिलहाल देश के 1,728 टोल प्लाजा पर सक्रिय है, जिसमें 98.5% टोल पेमेंट डिजिटल तरीके से हो रहे हैं। अब तक 11.04 करोड़ से ज्यादा फास्टैग जारी किए जा चुके हैं।

गडकरी ने जताई उम्मीदें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फास्टैग का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। यह सिर्फ टोल कलेक्शन नहीं, बल्कि पूरे देश में निर्बाध यात्रा और भुगतान का आधार बन सकता है। “हम इसे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जो ट्रांसपोर्ट और मोबिलिटी से जुड़ी कई सेवाएं एक जगह उपलब्ध कराए,” उन्होंने कहा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान