Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़

प्लास्टिक सर्जरी आजकल लोगों में आत्मविश्वास बहाल करने में मदद करती हैः फोर्टिस प्लास्टिक सर्जन

15 जुलाई, 2024 01:31 PM

मोहाली (रोशन लाल) 14 जुलाई, 2024ः इस कम-ज्ञात सुपर स्पेशलिटी, प्लास्टिक सर्जरी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 15 जुलाई को प्लास्टिक सर्जरी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ. ए.बी. प्रभु, कंसल्टेंट, कॉस्मेटिक, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी , और डॉ. अखिल गर्ग, प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी , फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली, ने प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े कुछ आम मिथकों का खंडन किया, और इस विशेषज्ञता में नवीनतम रुझानों के बारे में भी चर्चा की।

डॉ. ए.बी. प्रभु ने कहा कि पिछले एक दशक में प्लास्टिक सर्जरी की मांग लगातार बढ़ी है क्योंकि अधिक से अधिक लोग पिक्चर-परफेक्ट लुक के बारे में जागरूक हैं। कुल मिलाकर राइनोप्लास्टी, बॉडी कॉन्टूरिंग के लिए लिपोसक्शन, मेल गाइनेकोमेस्टिया लिपोसक्शन, 3 डी कॉन्टूरिंग के लिए फुल बॉडी लिपोसक्शन, फीमेल ब्रेस्ट रिडक्शन और आरगुमेंटेशन हेयर ट्रांसप्लांट जैसी कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं अक्सर किए जा रहे हैं और इसमें वृद्धि का रुझान दिख रहा है।

डॉ. अखिल गर्ग ने कहा कि हां, निश्चित तौर पर मांग बढ़ रही है. लोग अधिक से अधिक जागरूक हो रहे हैं, विशेषकर अपनी शक्ल-सूरत के बारे में। सोशल मीडिया पर हर कोई अपना बेस्ट दिखना पसंद करता है। जो मामले हम देख रहे हैं वे रिकंस्ट्रक्शन और कॉस्मेटिक दोनों हैं। मरीजों को सामान्य जीवन जीने में मदद करने के लिए कैंसर और आघात के बाद रिकंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। स्तन बढाव और बॉडी स्कल्पटिंग जैसी कॉस्मेटिक सर्जरी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

डॉ. ए.बी. प्रभु ने कहा कि आजकल पुरुष भी महिला समकक्षों की तरह अपने रूप को निखारने के लिए आगे आ रहे हैं। प्रक्रियाओं में वृद्धि का मुख्य कारण संभवतः सोशल मीडिया जागरूकता और बेहतर मार्केटिंग है। डॉ. अखिल गर्ग ने कहा कि लैंगिक अंतर काफी है। विश्व भर में और भारत में, कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं की तलाश करने वाले अधिकांश मरीज महिलाएं हैं। हालाँकि, सबसे बड़ा बदलाव जो हमने देखा है वह है प्लास्टिक सर्जरी कराने वाले पुरुषों की संख्या में वृद्धि। पहले, प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाले केवल मशहूर हस्तियां और मॉडल ही होते थे, लेकिन अब हम बहुत से युवाओं को गाइनेकोमेस्टिया (पुरुष स्तन) सुधार, नाक की सर्जरी और अन्य विकृतियों का सुधार करवाते हुए देख रहे हैं।

डॉ ए.बी. प्रभु ने कहा कि हाइड्राफेशियल, लिक्विड या एक्वा फेसलिफ्ट, नाक के लिए थ्रेड एन्हांसमेंट, माइक्रो नीडलिंग रेडियोफ्रीक्वेंसी, पीआरपी थेरेपी जैसी न्यूनतम डाउनटाइम के साथ कई नाॅन-सर्जिकल शाॅर्ट लंचटाइम प्रक्रियाएं भी ओपीडी में अक्सर की जा रही हैं।
डॉ. अखिल गर्ग ने कहा कि टेक्नोलाॅजी के विकास के साथ, उन लोगों के लिए नाॅन-सर्जिकल विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है जो सर्जरी से डरते हैं या इसके लिए तैयार नही हैं। इनमें चेहरे के लिए बोटॉक्स और फिलर्स से लेकर, नाॅन-सर्जिकल स्किन कसने और फैट कम करने की तकनीकें शामिल हैं। ये अलग हैं क्योंकि इनमें एनेस्थीसिया या अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है, इन्हें डॉक्टर के आॅफिस में किया जा सकता है और मरीज इसके बाद घर जा सकता है। हालांकि, ये हल्के से मध्यम विकृति के लिए बेहतर हैं और इन्हें अनुभवी पेशेवर डाॅक्टर्स द्वारा किया जाना चाहिए।


डॉ. ए.बी. प्रभु ने कहा कि अनुभवी हाथों में प्लास्टिक सर्जरी का जोखिम न्यूनतम है और वृद्धि या पुनर्निर्माण करवाना व्यावहारिक रूप से सुरक्षित है। यदि कोई जोखिम है, तो उसे प्रक्रियाओं को चरणबद्ध करके काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉ. अखिल गर्ग ने कहा कि प्रौद्योगिकी और स्थापित प्रोटोकॉल में प्रगति के कारण, आजकल इनमें से अधिकांश प्रक्रियाएं बहुत सुरक्षित हैं। इन सर्जरी का जीवन की गुणवत्ता पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है क्योंकि ये रोगी आमतौर पर अपने रूप को लेकर बहुत कम आत्मविश्वासी या शर्मिंदा होते हैं और दूसरों से मिलने या बाहर जाने में अनिच्छुक होते हैं। ये सर्जरी उन्हें अपने जीवन को पुनः प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और खुशी देती है। हालाँकि, किसी भी सर्जरी की तरह, प्लास्टिक सर्जरी भी जोखिम से पूरी तरह मुक्त नहीं है। कुछ सरल हो सकते हैं, जैसे वांछित परिणाम न मिलना, जबकि अन्य गंभीर हो सकते हैं, जैसे गंभीर संक्रमण और एनेस्थीसिया से संबंधित जटिलताएँ। यही कारण है कि सर्जरी से पहले जोखिमों, लाभों और अपेक्षाओं पर स्पष्ट रूप से चर्चा करने के अलावा, हमेशा एक अच्छी तरह से सुसज्जित अस्पताल या केंद्र में एक अच्छी तरह से योग्य प्लास्टिक सर्जन से ऑपरेशन करवाना आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 10 जुलाई तक भरें रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

चंडीगढ़ में कैमिस्ट की ह;त्या का मामला, पिस्तौल मुहैया करवाने वाले 3 युवक काबू

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

Chandigarh Weather Update: 1 जुलाई से बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश की संभावना

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के विकास को लेकर उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ में ओला पर ब्रेक, 6 महीने तक नहीं चलेंगी कैब और बाइक टैक्सी, लाइसेंस निलंबित

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

शार्प शूटर्स ने असली टारगेट की जगह मार डाला कैशियर! पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ फायरिंग केस में बड़ी अपडेट, शूटर्स की तस्वीरें आईं सामने, पढ़ें किसने ली जिम्मेदारी

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स ग्रुप-सी व डी कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी के सकारात्मक आश्वासन पर आभार