Friday, August 14, 2026
BREAKING
चिप डिजाइन से लेकर स्वदेशी एआई मॉडल तक, भारत बना रहा मजबूत तकनीकी इकोसिस्टम: सरकार स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम् वाटिका की स्थापना कराएगी योगी सरकार उत्तराखंड सुरंग हादसा : चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं' झारखंड : कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 50 से अधिक घायल जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला 15 अगस्त पर पूरे बिहार में हाई अलर्ट; सभी आईजी, डीआईजी, एसपी को पटना से क्या ऑर्डर मिला? श्रीलंका में टीम इंडिया के सामने होंगे ये 4 चैलेंज, जिनसे निपटकर ही मिल पाएगी टेस्ट सीरीज में जीत

राष्ट्रीय

प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को भी योगी देंगे सौगात, सरकारी स्कूलों के बच्चों को 12-12 सौ मिलेंगे

14 अगस्त, 2026 11:02 AM

यूपी की योगी सरकार सरकारी के बाद प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को भी सौगात देने जा रही है। अब इन्हें भी शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिल सकेगा। इससे प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों के लगभग तीन लाख टीचरों को राहत मिल जाएगा। सरकारी और एडेड विद्यालयों के बाद अब 35 हजार निजी स्कूलों के शिक्षकों का भी डाटा मांगा गया है। शिक्षकों व उनके आश्रितों को इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं, सरकारी स्कूलों के दस लाख बच्चों को 12-12 सौ रुपए देने की तैयारी भी हो गई है।


बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कैशलेस चिकित्सा योजना के लिए विकसित पोर्टल http://cmtcts-upsdc-gov-in पर पंजीकरण कराएं। सभी जिलों को प्रोफॉर्मा निदेशालय की ओर से भेजा गया है और उस पर इन शिक्षकों का ब्योरा सत्यापित कर भेजना होगा। शिक्षक खुद और अपने आश्रितों का ब्योरा आधार कार्ड के अनुसार ही भरेंगे।


शिक्षक के आवेदन का प्रथम स्तर पर सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक को भेजा जाएगा। फिर प्रधानाध्यापक की ओर से शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार होने और निरन्तर कार्यरत होने की स्थिति में आवेदन का परीक्षण कर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेजना होगा।


अगर कोई शिक्षक विद्यालय से अपनी नौकरी छोड़ता है तो उसकी जानकारी तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देनी होगी। जिससे शिक्षक को इस योजना से बाहर किया जा सके। अंतिम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन स्वीकृत होने के बाद सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होगी। एक शिक्षक परिवार को एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी।


ड्रेस व जूते-मोजे खरीदने को मिलेंगे 1200-1200 रुपये
वहीं, सरकारी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे 10 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते-मोजे खरीदने के लिए जल्द 1200-1200 रुपये दिए जाएंगे। अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि भेजी जाएगी। शिक्षक अभिभावकों को इससे ड्रेस व अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में वह इसके बारे में पूछताछ भी करेंगे। जिससे सभी विद्यार्थी स्कूल में यूनिफॉर्म पहन कर आएं।


परिषदीय स्कूलों में कुल 1.35 करोड़ विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते-मोजे, स्कूली बैग व स्टेशनरी इत्यादि खरीदने को अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। विद्यालयों में हर साल नए विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं। कक्षा छह और कक्षा एक में दाखिले के साथ ही अन्य कक्षाओं में भी कई नए छात्र प्रवेश लेते हैं। परिषदीय स्कूलों में नामांकन को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।


वहीं नए छात्रों और कुछ पुराने छात्रों जिन्हें पहले किन्हीं कारणों से डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि नहीं मिली उन्हें दी जाएगी। 10 लाख छात्रों का डाटा तैयार कर लिया गया है और इन्हें यह राशि जल्द ही भेजी जाएगी। बाकी बचे 15 लाख छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते आधार से लिंक कराने व अन्य दस्तावेज पूरे किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के बाद इन्हें भी ड्रेस व जूते-मोजे इत्यादि खरीदने को धन दिया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

चिप डिजाइन से लेकर स्वदेशी एआई मॉडल तक, भारत बना रहा मजबूत तकनीकी इकोसिस्टम: सरकार

चिप डिजाइन से लेकर स्वदेशी एआई मॉडल तक, भारत बना रहा मजबूत तकनीकी इकोसिस्टम: सरकार

स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम् वाटिका की स्थापना कराएगी योगी सरकार

स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम् वाटिका की स्थापना कराएगी योगी सरकार

उत्तराखंड सुरंग हादसा : चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद

उत्तराखंड सुरंग हादसा : चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद

रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं'

रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं'

झारखंड : कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

झारखंड : कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

15 अगस्त पर पूरे बिहार में हाई अलर्ट; सभी आईजी, डीआईजी, एसपी को पटना से क्या ऑर्डर मिला?

15 अगस्त पर पूरे बिहार में हाई अलर्ट; सभी आईजी, डीआईजी, एसपी को पटना से क्या ऑर्डर मिला?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर

संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास

सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा

सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा