Sunday, July 26, 2026
BREAKING
कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

राष्ट्रीय

प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक

26 जुलाई, 2026 04:56 PM

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक भी की। जोशी को यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब देश में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा चल रही है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्वारा पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद प्रधानमंत्री की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने तुरंत ही शिक्षा मंत्रालय के कामकाज से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। शिक्षा मंत्रालय देश के भविष्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मंत्रालय है। नए शिक्षा मंत्री के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, कौशल विकास और अनुसंधान को भी नई गति देने महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रह्लाद जोशी केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में गिने जाते हैं। वह वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी पहले से ही संभाल रहे हैं। इससे पहले वह संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री और खान मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों का का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनकी पहचान एक अनुभवी संसदीय रणनीतिकार और संगठनात्मक क्षमता वाले नेता के रूप में रही है। कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से लगातार पांच बार सांसद चुने जा चुके प्रह्लाद जोशी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

लंबे संसदीय अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली के कारण उन्हें सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां मिलती रही हैं। फिलहाल जोशी के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश की परीक्षा प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत करना है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चल रहे सुधारों को गति देना भी उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा, डिजिटल शिक्षा का विस्तार और कौशल आधारित शिक्षा को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहने की संभावना है।

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के साथ ही मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी प्रारंभिक बैठकें शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंत्रालय परीक्षा सुधार, तकनीक आधारित मूल्यांकन प्रणाली, विश्वविद्यालयों में अनुसंधान और छात्रों से जुड़े लंबित विषयों पर तेजी से निर्णय लेने की दिशा में काम करेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि नए शिक्षा मंत्री इन चुनौतियों से किस प्रकार निपटते हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया को किस गति से आगे बढ़ाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कारगिल विजय दिवस हमें अपने वीर जवानों के अद्भुत साहस की याद दिलाता है : पीएम मोदी

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्दारमैया का ऐलान, 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

दिल्ली: खुले नाले में कार गिरने से राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

विक्रम-1 लॉन्च से हर देशवासी गौरव से भरा हुआ है : पीएम मोदी

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

मणिपुर में पांच उग्रवादी और दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थ जब्त

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय योद्धाओं का कोई मुकाबला नहीं

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान- ‘हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाएं’, स्वतंत्रता दिवस स्पीच के लिए मांगे सुझाव

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो से सभी स्टेशन खोले गए, DMRC ने एंट्री और एग्जिट सर्विस बहाल करने की दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने कारगिल दिवस पर सैनिकों की बहादुरी को किया याद