Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

19 जून, 2025 05:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर शुभकामानाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों एवं कई अन्य राजनेताओं ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।“

राहुल गांधी आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।“

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर आपके लिए खुशियां लेकर आए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।“

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पोस्ट में लिखा, “हमारे नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के लोगों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, उद्देश्य की स्पष्टता और जमीन पर निरंतर मौजूदगी सच्चे नेतृत्व का प्रतीक है और उन लोगों को प्रेरित करती रहेगी जो मूल्यों पर आधारित राजनीति में विश्वास करते हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि आप अच्छी लड़ाई लड़ते रहेंगे।“

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें। राहुल इस देश में शोषित, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और सवर्ण वर्ग के गरीबों के अधिकारों के लिए जिस हद तक लड़ रहे हैं, वह वाकई अभूतपूर्व है। यह सच्चा सामाजिक न्याय है। न्याय की इस लड़ाई में हम सब आपके साथ हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपके दृढ़ संकल्प और पूरे देश में शांति और प्रेम का संदेश सफल होगा। अब समय आ गया है कि आप आगे आएं और देश का नेतृत्व करें, लोकतंत्र को मजबूत करें और संविधान की रक्षा करें।“

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय के प्रति आपकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा प्रदान की है। आप समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं और जिन बदलावों की अपेक्षा रखते हैं, उनमें आपको अपार सफलता मिले, यही मेरी दिल से की गई कामना है। साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष आपके लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में नेता विपक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सफल, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आप पर ईश्वर की कृपा अनवरत बनी रहे।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राहुल गांधी सिर्फ राजनेता ही नहीं, नफ़रत के इस दौर में मोहब्बत का विचार हैं, वह उस विश्वास की धड़कन हैं जो इस देश के हर वर्ग के न्याय, समानता और समान भागीदारी के लिए धड़क रही है। जहां विभाजन की आहट है, वहां आप एकता की आवाज़ हैं। यदि किसी को डराया जाता है, तो उसके साथ आप निर्भयता से खड़े होते हैं। अगर सच्चाई पर पहरे लगाए जाते हैं, तब आप सच के प्रहरी बन जाते हैं। आपके अंदर जो संवेदना, साहस और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता है, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। वंचितों की उम्मीद, किसानों की आशा, युवाओं की प्रेरणा, मेरे पथप्रदर्शक एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के समस्त देवी-देवताओं से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” 

 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब