Friday, October 02, 2026
BREAKING
• वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव • राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत • पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’ • समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत • भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक • यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन • बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार • चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश • गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन • जापान मेरे लिए लकी है, मुझे जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट देना था: लवलीना बोरगोहेन

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की, कहा- महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया

02 अक्टूबर, 2026 03:08 PM

नई दिल्ली (एजेंसी) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता रहे।”

2 अक्टूबर का हमारे राष्ट्र के लिए क्या महत्व है, इसे बच्चा-बच्चा जानता है
प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा भी किया गया। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, “2 अक्टूबर का हमारे राष्ट्र के लिए क्या महत्व है, इसे बच्चा-बच्चा जानता है। महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। महात्मा गांधी ऐसे ही व्यक्ति थे और सत्ता से इतना दूर रहने के बावजूद आज भी वे करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।”

गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया
पीएम ने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि जब तक मानवता के साथ गांधी जी के विचारों का प्रवाह बना रहेगा, तब तक गांधी जी की प्रेरणा और प्रासंगिकता भी हमारे बीच बनी रहेगी। गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और उनमें खादी सबसे प्रमुख थी। आप सभी से मेरा आग्रह है कि दो अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद जरूर खरीदें। गर्व से कहें कि ये स्वदेशी है।”

पीएम मोदी ने सुभाषित शेयर कर लिखा
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अन्य पोस्ट में सुभाषित शेयर कर लिखा, “पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।” उनकी ओर से संस्कृत श्लोक, “अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च। निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥” साझा किया गया।

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जो व्यक्ति किसी भी प्राणी से द्वेष नहीं करता, सबसे प्रति मैत्री करुणा का भाव रखता है, जो ममता और अहंकार से रहित है, सुख-दुख में समभाव रखता है, और क्षमाशील है- वही श्रेष्ठ साधक है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव

वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव

राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत

राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत

पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’

पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’

समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत

समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक

बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार

बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार

चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

चुनाव आयोग ने राज्यों में मतदाता सूची से छूटे हुए लोगों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश

गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन

गांधी जयंती पर राष्ट्रपति मुर्मु एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर को किया नमन

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर डायवर्जन