Friday, August 21, 2026
BREAKING
गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत भारत के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट पहुंच बढ़ाएगी स्टारलिंक सेवा: एलन मस्क झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया? हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत स्विताल्स्की सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी

21 अगस्त, 2026 04:19 PM

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी है। उनका जन्म 21 अगस्त, 1979 को तवांग जिले के ग्यांगखर गांव में हुआ था। इस मौके पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। वे कई ऐसी पहलों में सबसे आगे हैं जो राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा के लिए लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करें।”

वहीं, मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपकी शुभकामनाओं, स्नेहपूर्ण शब्दों और आशीर्वाद के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका समर्थन और प्रोत्साहन मेरे लिए बहुत मायने रखता है और अरुणाचल प्रदेश की जनता की ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करते रहने के मेरे संकल्प को और मजबूत करता है।”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लेकर आए और आने वाला साल अच्छी सेहत और समृद्धि से भरा हो।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की आत्मीय बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। आपके कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश प्रगति और विकास का नया इतिहास रचे, मेरी शुभकामनाएं!”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं!”

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में राज्य शांति, प्रगति और सर्वांगीण विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करें ताकि आप अरुणाचल प्रदेश को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही मंगलकामना है। प्रभु गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन प्रदान करें।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत

गृह मंत्री अमित शाह आज सिलीगुड़ी में एसएसबी की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला और सैनिकों से करेंगे बातचीत

झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया?

झारखंडः नियुक्तियां रद्द करने पर हाईकोर्ट की दो टूक- गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थियों को जिम्मेदार कैसे ठहराया?

सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर

सिंधिया ने किया ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत, डिजिटल सहयोग बढ़ाने पर जोर

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, निःस्वार्थ सेवा और परोपकार का दिया संदेश

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

युवाओं की क्षमता को दिशा देने के लिए सरकार और विश्वविद्यालयों में बेहतर तालमेल जरूरी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने हाकाइंडे हिचिलेमा को फिर से जाम्बिया का राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने बुलाई सचिवों की हाई लेवल मीटिंग, विभागों में तालमेल की कमी दूर करने की दी सलाह

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने जापान के रक्षा मंत्री से की मुलाकात, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

पीयूष गोयल ने सिंगापुर और आसियान देशों में भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात के नए अवसरों पर दिया जोर

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी

जयपुर के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने गई CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका बोले- ये भाजपा की गुंडागर्दी