Sunday, April 05, 2026
BREAKING
गांव बरौली में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह "खेतों तो प्लेट तक" – पंजाब की कृषि को मजबूत करने के लिए एक नवीन पहल दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’* भगवंत मान सरकार ने बकाया राशि की वसूली के लिए ओ.टी.एस. 2025 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई की: हरपाल सिंह चीमा विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिवसीय विदेश यात्रा शुरू, साइप्रस पहला गंतव्य

15 जून, 2025 01:18 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कनाडा, क्रोएशिया और साइप्रस की यात्रा के लिए रवाना हुए। यह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। पीएम मोदी कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 

पीएम माेदी की यह यात्रा कई कारणों से ऐतिहासिक होने जा रही है

साइप्रस में भारत के उच्चायुक्त मनीष ने कहा, “यह यात्रा कई कारणों से ऐतिहासिक होने जा रही है। दो दशक से अधिक समय के बाद हमारे देश से कोई प्रधानमंत्री यहां आ रहा है। यह पीएम मोदी की इस देश की पहली यात्रा होगी। मुझे लगता है कि ट्रेड, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट में सबसे महत्वपूर्ण परिणाम होंगे। हम रक्षा और सुरक्षा सहयोग, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।”

प्रधानमंत्री 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया है कि प्रधानमंत्री 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, “साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के निमंत्रण पर, पीएम मोदी 15 से 16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह दो दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली साइप्रस यात्रा होगी।”

निकोसिया में पीएम मोदी, निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के साथ वार्ता करेंगे, इसके साथ ही लिमासोल में बिजनेस लीडर्स को संबोधित करेंगे

निकोसिया में पीएम मोदी, निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के साथ वार्ता करेंगे। इसके साथ ही लिमासोल में बिजनेस लीडर्स को संबोधित करेंगे। साइप्रस ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी और संकेत दिया था कि वह यूरोपीय संघ स्तर की चर्चाओं में पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे को उठाएगा।

यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने, भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी। पीएम मोदी 15 से 16 जून को साइप्रस का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 16 से 17 जून को कनानसकीस में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जाएंगे। मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा के साथ पांच दिवसीय यात्रा का समापन करेंगे। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानसकीस जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ बैठक करेंगे

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस साल फरवरी में मुलाकात के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मिलेंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान के साथ खड़े तुर्किए के साथ फिलहाल भारत के रिश्ते तनावपूर्ण है और ऐसे में साइप्रस यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के जी7 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के एक दिन बाद 16 जून को कनाडा पहुंचने की उम्मीद है। यह जी7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी होगी।

अपने दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे

अपने दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। सरकार ने कहा है कि क्रोएशिया की यात्रा यूरोपीय संघ में भागीदारों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

₹10,000 रिश्वत लेते नायब कोर्ट को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

पश्चिम बंगाल चुनाव: 4,660 सहायक पोलिंग स्टेशन को मंजूरी, मतदाताओं को राहत

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का पूरा समाधान

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

राजनाथ सिंह ने ‘लार्ज कैविटेशन टनल’ परियोजना की रखी आधारशिला

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

सीएम योगी समेत कई नेताओं ने झलकारी बाई के बलिदान को किया नमन

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल चुनाव 2026: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक नेताओं से मुलाकात कर सबको किया आश्वस्त

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

केरल में कांग्रेस का जोरदार प्रचार, राहुल गांधी आज करेंगे 3 जिलों में 4 बड़ी रैलियां

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी केरल में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं, नदियों और नालों में पानी का स्तर सामान्य

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट