Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के दमन पहुंचने पर स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह, समर्थक बोले- पीएम मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया

06 जून, 2026 09:51 AM

दमन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दमन दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे लगभग 2,970 करोड़ रुपए की 56 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्य परियोजनाओं में नमो अस्पताल और नमो एयरपोर्ट का उद्घाटन शामिल है।

पीएम मोदी के दमन पहुंचने पर भाजपा नेता अस्पी दमानिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पीएम मोदी के दमन पहुंचने से यहां त्योहार जैसा माहौल है।"

प्रधानमंत्री के आगमन पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखा। एक समर्थक ने आईएएनएस से कहा, "पीएम मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने अस्पताल खोले हैं, स्कूल बनवाए हैं और कई इंजीनियरिंग कॉलेज भी स्थापित किए हैं। मैं उन्हें भगवान मानता हूं। वे हमारे लिए सब कुछ करते हैं।"

एक अन्य समर्थक ने कहा, "छोटा इलाका होने के बावजूद यहां इतना विकास हुआ है और इतनी बड़ी-बड़ी सुविधाएं दी जा रही हैं।"

एक स्थानीय निवासी ने भावुक होते हुए कहा, "अब तक हमने उन्हें सिर्फ टीवी पर ही देखा था। आज उन्हें सामने से देखा। हम प्रार्थना करते हैं कि वे हर साल प्रधानमंत्री बने रहें।"

स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 10 दिनों से हम पूरे दमन जिले को सजाने-संवारने में दिन-रात जुट गए थे। दमन को ऐसे बड़े तोहफे मिले हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था।

स्थानीय लोगों ने कहा कि नमो एयरपोर्ट और नमो अस्पताल जैसी परियोजनाएं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। हम लोगों में पीएम के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई गति देना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जिससे दमन और पूरे केंद्र शासित प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने नमो अस्पताल का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। वहीं लक्षद्वीप के कल्पेनी और कदमत द्वीपों में आधुनिक मल्टीपर्पज जेटी और पोर्ट सुविधाओं के निर्माण की भी शुरुआत की गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद