Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

प्रकृति संरक्षण असम में सकारात्मक बदलाव ला रहा है : पीएम मोदी

27 सितंबर, 2026 04:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड में असम में प्रकृति संरक्षण से हो रहे सकारात्मक बदलाव का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति संरक्षण असम में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

उन्होंने बताया कि असम में सोनाई रूपाई वन्यजीव अभयारण्य है। एक समय था जब यहां हाथियों का बसेरा हुआ करता था, हाथियों की बड़ी संख्या यहां रहती थी। लेकिन धीरे-धीरे जंगल की जमीन पर इंसानों का दखल बढ़ता गया। अतिक्रमण के कारण हाथियों ने इस इलाके से दूरी बना ली और यहां आना कम कर दिया।

तीन साल पहले इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। जंगल को फिर से उसका प्राकृतिक रूप लौटाया गया। अब इसके अद्भुत परिणाम सामने आए हैं। हाथी फिर से यहां लौट आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि असम में ही एक और सुंदर प्रयास हुआ है। यह प्रयास एक बहुत छोटे से जीव, पिग्मी हॉग को बचाने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एक समय था जब इस जीव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा था। इनकी संख्या बहुत कम रह गई थी। तब केवल 6 पिग्मी हॉग के साथ एक संरक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें सुरक्षित तरीके से पाला गया और फिर से जंगलों में बसाया गया। उनके रहने के लिए घास के मैदानों को भी संवारा गया, ताकि उन्हें उनका प्राकृतिक घर मिल सके। आज इस कार्यक्रम की वजह से पिग्मी हॉग की संख्या बढ़कर 190 से ज्यादा हो चुकी है। यह वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

हाथी पारिस्थितिकी तंत्र यानी इकोसिस्टम को स्वस्थ और संतुलित रखकर पर्यावरण का संरक्षण करते हैं। इसी वजह से उन्हें ‘इकोसिस्टम इंजीनियर’ भी कहा जाता है। उनका लौटना जंगल के स्वस्थ होने का संकेत है। वहीं, पिग्मी हॉग दुनिया की सबसे छोटी और सबसे दुर्लभ जंगली सुअर की प्रजाति है, जो हिमालय की तलहटी में लंबे जलोढ़ घास के मैदानों में पाई जाती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी