Saturday, April 25, 2026
BREAKING
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पहले पीयूष गोयल ने टॉड मैक्ले का स्वागत क‍िया World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर एम्स नई दिल्ली में ‘एस्थेटिक सर्जरी अपडेट 2026’ का आयोजन, सुरक्षित और नैतिक प्रक्रियाओं पर जोर राशन वितरण घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता समेत बंगाल में 9 ठिकानों पर मारे गए छापे भारत ने श्रीलंका को मानवीय सहायता के तहत मेडिकल यूनिट क्यूब और सैन्य सहयोग प्रदान किया नासा की बड़ी उपलब्धि: अंतरिक्ष में ही तैयार होगा IV फ्लूइड, लंबे मिशनों को मिलेगी नई ताकत आईटी शेयरों में बिकवाली और पश्चिम एशिया तनाव के चलते इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट अमेरिका में पेश किए गए विधेयक में एच-1बी वीजा को तीन साल के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव कबाड़ गोदाम में भीषण अग्निकांड, एक बच्ची समेत चार लोग जिंदा जले, कई झुलसे इस्लामाबाद में अमरीका के साथ कोई बैठक प्रस्तावित नहीं, अराघची के पाक दौरे को लेकर बोला ईरान

मनोरंजन

प्यार और जंग में सब जायज है, जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लिखा लेटर

23 अप्रैल, 2026 12:03 PM

मुंबई : 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस द्वारा ‘अप्रूवर’ (सरकारी गवाह) बनने के आवेदन दायर करने के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को जेल से एक बार फिर पत्र लिखा है। इस पत्र में सुकेश ने कहा, “प्यार और जंग में सब जायज है।” सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र की शुरुआत “बेबी बोट्टा बोम्मा” से की और जैकलीन को “मेरी जैकी” संबोधित करते हुए लिखा, “प्यार और जंग में सब जायज है, तुम मेरी हो, मैं हमेशा तुम्हारा हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा।” पत्र में सुकेश ने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं। तुम्हारी याद आ रही है और हमारे बीच बस यही बात मायने रखती है। पत्र के अंत में सुकेश ने खुद को “आपका बेबी बॉय, सुकाश” बताया। सुकेश का यह पत्र ऐसे समय में आया है जब अदालत में याचिका पर सुनवाई चल रही है। सुकेश वर्तमान में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जेल में बंद है। वह पहले भी जैकलीन को कई बार पत्र लिख चुका है, जिनमें अपने प्यार और समर्थन का जिक्र किया गया है।

वहीं, हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दायर किया था, जिस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपना जवाब देने के लिए समय मांगा है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए दाखिल अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टल गई। इस मामले में अगली सुनवाई 8 मई को होगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। साथ ही एजेंसी ने जैकलीन की इस अर्जी का विरोध भी किया है।
सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत के सामने कहा कि जैकलीन की ओर से दायर की गई अर्जी आधारहीन है। साथ ही कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।
इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी

2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी

सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के लिए ऐसा क्या कह दिया, फैंस हो गए दीवाने

सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के लिए ऐसा क्या कह दिया, फैंस हो गए दीवाने

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज

विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाला विजुअल! सिनेमैटोग्राफर एलेजांद्रो मार्टिनेज की हुई ‘VDxShouryuv’ में एंट्री

विजय देवरकोंडा स्टारर फिल्म में ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ वाला विजुअल! सिनेमैटोग्राफर एलेजांद्रो मार्टिनेज की हुई ‘VDxShouryuv’ में एंट्री

सलमान खान का बड़ा धमाका, डायरेक्टर वंशी पैदीपल्ली के साथ अगली एक्शन फिल्म का किया ऐलान

सलमान खान का बड़ा धमाका, डायरेक्टर वंशी पैदीपल्ली के साथ अगली एक्शन फिल्म का किया ऐलान

'खलनायक रिटर्न्स' : फिर से आ रहा 'बल्लू बलराम', सुभाष घई बोले- संजय दत्त फिर से साबित कर देंगे

'खलनायक रिटर्न्स' : फिर से आ रहा 'बल्लू बलराम', सुभाष घई बोले- संजय दत्त फिर से साबित कर देंगे

जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान

जिस गाने पर बचपन में किया था डांस, 2026 में उसी के रीमेक पर धमाल मचा रहे आयुष्मान

आज की युवा पीढ़ी इन्फॉर्मेशन ओवरलोड की शिकार : काजोल

आज की युवा पीढ़ी इन्फॉर्मेशन ओवरलोड की शिकार : काजोल

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग 'जी लेंगे', पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग 'जी लेंगे', पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

वरुण धवन : पिता ने लॉन्च करने से किया इनकार, अपने दम पर बनाई अलग पहचान

वरुण धवन : पिता ने लॉन्च करने से किया इनकार, अपने दम पर बनाई अलग पहचान