Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हरियाणा

पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर शुरू की हड़ताल

16 सितंबर, 2025 01:48 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों के विरोध में पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन, सिरसा से संबंधित जिलेभर के व्यापारियों ने अपनी तीन दिवसीय हड़ताल के तहत सुभाष चौक पर जिला प्रधान सुमित गुप्ता की अध्यक्षता में धरना शुरू कर दिया है। हड़ताल को प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, करियाणा एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा सहित अनेक व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया। डिस्पोजल एसोसिएशन के प्रधान सुमित गुप्ता ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। पैकेजिंग व डिस्पोजल आईटम्स का हवाला देकर 25 से 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा रहा है और दुकानों पर पड़ा सामान नगर परिषद सिरसा व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती उठाया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्रवाई छोटे दुकानदारों पर ना करके, जहां फैक्ट्रियों में उत्पादन किया जा रहा है, उस पर रोक लगाई जाए।

शर्मा ने कहा कि जो अधिकारी व्यापारियों को नाजायज तंग कर रहे हंै, वो स्वयं भी भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा उपरोक्त डिस्पोजल व अन्य सामान सरकार को 18 प्रतिशत जीएसटी भरकर लाया जा रहा है, यहां तक तो ठीक है, लेकिन दुकान पर आने के बाद उसी सामान को वर्जित करार दिया जाता है। करियाना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार अपने सरकारी कार्यक्रमों में डिस्पोजल का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है, लेकिन आम जनता पर कुठाराघात किया जा रहा है। कारपोरेट हाऊस को सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रयोग करनेकी अनुमति है, जैसे वीटा, कुरकरे, लेज, सरस, वेरका, रिलायंस के उत्पाद जैसे अनेक निजी व सरकारी संस्थाओं पर प्लास्टिक व डिस्पोजल यूज करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

डिस्पोजल एसोसिएशन के प्रधान सुमित गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी तीन दिनों तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी समस्या का हल नहीं किया तो व्यापार मंडल से मिलकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वेदभूषण गर्ग, बिश्ंाबर शर्मा, नरेश फुटेला, मोनू फडिय़ा, सतपाल फुटेला, सुभाष फडिय़ा, उमंग मेहता, पवन अरोड़ा, बलदेव वधवा, समीर वधवा, सुरेश जोसन, कर्ण मेहता, राहुल खट्टर, सौरव अरोड़ा, ओमप्रकाश गोस्वामी, अविनाश कंबोज, आशु गुंबर, कालांवाली से सतपाल, जॉनी, रानियां से राजकुमार, सुरेंद्र, सतीश कुमार, नंदलाल, राजू, ऐलनाबाद से पंकज कांडा, रिंकू, राजेंद्र प्रसाद, राजू सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता