Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप इजरायली सेना हाई अलर्ट पर, हम लड़ने को तैयार: IDF चीफ ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, '1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी' ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप IPL 2026: लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे 6 कप्तान, बढ़ा दी है अपनी टीमों की मुश्किल वेस्टइंडीज चैंपियनशिप: खतरनाक पिच की वजह से घायल हुआ खिलाड़ी, मैच रद्द किया गया पैट कमिंस की वापसी के बाद भी ईशान किशन को ही एसआरएच का कप्तान होना चाहिए: संजय बांगर ला लीगा: रियल मैड्रिड, बेटिस और एथलेटिक क्लब की जीत कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

मनोरंजन

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

22 अप्रैल, 2026 05:08 PM

मुंबई : पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और धरती को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पूरे विश्व में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राशा थड़ानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों से अपील की कि वे भी प्रकृति की रक्षा के लिए आगे आएं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर एक प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने सभी को धरती का जुड़ाव समझाया। उन्होंने बताया कि धरती मां से जुड़कर ही हमें सच में यह एहसास होता है कि हम असल में कौन हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, "पृथ्वी दिवस पर और हर दिन एक छोटी सी याद। नंगे पैर जमीन पर चलें और खुद को धरती से जोड़ें। उसकी ऊर्जा आपको शांति और ताकत देती है।"
उन्होंने लिखा, "प्रकृति के साथ समय बिताएं। धूप को अपनी त्वचा पर महसूस करें, मिट्टी को पैरों के नीचे महसूस करें, पक्षियों की आवाज सुनें, लहरों की सरसराहट और हवा के हल्के स्पर्श को महसूस करें। क्योंकि जब आप धरती को छूते हैं, तो आप खुद को और अपने असली रूप को बेहतर समझ पाते हैं।"

अभिनेत्री राशा थड़ानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इस वीडियो में वह एक आवारा कुत्ते के साथ समय बिताती और उससे हाथ मिलाने की कोशिश करती नजर आई। राशा ने अपनी पोस्ट के जरिए पृथ्वी के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि पृथ्वी को बचाने का मतलब सिर्फ नजारे देखना नहीं, बल्कि यहां मौजूद हर जीव की रक्षा करना है। राशा ने लिखा, "हैप्पी अर्थ डे। आशा है कि इस साल हम अपने जंगलों और वन्यजीवों की अहमियत को समझेंगे।

पृथ्वी दिवस सिर्फ समुद्र तटों और पहाड़ों के बारे में नहीं है, जो हमें प्रकृति ने दिए हैं, बल्कि यह धरती पर मौजूद हर जीव के बारे में है।"
उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए लिखा, "जानवरों की रक्षा करना, हमारे ग्रह की रक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा अस्तित्व भी कहीं न कहीं उन पर निर्भर करता है, जितनी जल्दी हम यह बात समझ लें, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

कुब्रा सैत ने की अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर पर खुलकर बात, इसे बताया अपना सुपर पावर

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन

नेहा धूपिया का खुलासा: यशराज स्टूडियो में शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था लेबर पेन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक