Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

राष्ट्रीय

पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

05 सितंबर, 2026 10:58 AM

प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आज शनिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही शिक्षक दिवस की बधाई दी है।

नितिन गडकरी ने एक्स पर कहा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भारत पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री एवं बिजली मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एक उत्कृष्ट शिक्षक बच्चों में सिर्फ ज्ञान व नैतिक आदर्शों का ही संचार नहीं करते, बल्कि उन्हें सुदृढ़ और सामर्थ्यवान बनाकर एक मजबूत समाज की संरचना व एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अद्वितीय योगदान देते हैं। प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न आदरणीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और सभी शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस’ की शुभकामनाएं देता हूं।”

सीएम योगी ने कहा

सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा गया, “प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को ‘शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, “शिक्षक जीवन की वह मजबूत नींव होते हैं, जो हमें सही दिशा, प्रेरणा और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं। महान शिक्षक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। शिक्षक दिवस पर उन सभी गुरुजनों को हृदय से प्रणाम, जिन्होंने केवल पढ़ाया ही नहीं, बल्कि सोचने, सीखने, आगे बढ़ने और जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।”

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शिक्षक दिवस पर देश के सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं, जो अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बना रहे हैं।”

भजनलाल शर्मा ने कहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरुओं से प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर ज्ञान, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा से सशक्त समाज एवं विकसित राजस्थान- विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।”

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन एवं शिक्षक दिवस की आप सभी को अनंत-असीम शुभकामनाएं। आइए, अपने जीवन को ज्ञान, संस्कार और दिशा देने वाले सभी गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान एवं आभार व्यक्त करें।”

केशव मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है।” उन्होंने आगे लिखा कि महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनका विद्वतापूर्ण जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। सभी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी आज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों में होंगे शामिल

पीएम मोदी आज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोहों में होंगे शामिल

राष्ट्रपति मुर्मु आज 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मु आज 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भारत की नई छलांग, भूतापीय ऊर्जा से बदल सकती है ऊर्जा की तस्वीर

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भारत की नई छलांग, भूतापीय ऊर्जा से बदल सकती है ऊर्जा की तस्वीर

जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार

जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर

भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर

भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर

भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर

ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा

ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप