Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"

22 मार्च, 2026 12:45 PM

चंडीगढ़ : अमृतसर में पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक की आत्महत्या के मामले में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और पीए के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस मामले में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि न्याय अभी अधूरा है। लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह पंजाब की आप सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है, इसीलिए हम सरकार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "गगनदीप रंधावा की आत्महत्या के बाद, जो रिपोर्ट सुबह सात बजे दर्ज होनी चाहिए थी, वह देर रात 11-12 बजे दर्ज की गई। पंजाब सरकार की खराब नीतियां और सोच साफ तौर पर सामने आ गई है। पंजाब सरकार की खराब नीतियां और मानसिकता साफ तौर पर बेनकाब हो गई हैं।"

बता दें कि पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नरेट के रणजीत एवेन्यू थाने में गगनदीप सिंह की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उपिंदर कौर ने पूर्व मंत्री, उनके पिता व पीए को भी आरोपी बनाया है और कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस कमिश्नर अमृतसर को दी लिखित शिकायत में उपिंदर कौर ने कहा, "मैं सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होर, अमृतसर में बतौर साइंस शिक्षिका कार्यरत हूं। मेरी शादी साल 2007 में गगनदीप सिंह रंधावा से हुई थी। हमारे तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। मेरे पति गगनदीप सिंह रंधावा पंजाब राज्य गोदाम निगम में जिला मैनेजर के पद पर नियुक्त थे।"

उन्होंने कहा कि मेरे पति के पास अमृतसर और तरनतारन जिलों का चार्ज था। पंजाब राज्य गोदाम निगम द्वारा विभिन्न जिलों में नए गोदामों के निर्माण संबंधी टेंडर पिछले साल अक्टूबर 2025 में जारी किए गए थे और इन टेंडरों की मंजूरी मुख्यालय चंडीगढ़ से मिलनी थी। इस संबंध में फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) को इन टेंडरों को अपने निर्धारित नियमों के अनुसार पास करना होता है। पूर्व मंत्री व उनके पिता की प्रताड़ना व दबाव के चलते मेरे पति ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मरने से पहले उन्होंने खुद के प्रताड़ित करने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसलिए इन सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट