Friday, July 17, 2026
BREAKING
'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

राष्ट्रीय

पुरी रथ यात्रा का दूसरा दिन आज, करीब 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे पुरी

17 जुलाई, 2026 02:54 PM

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। आज शुक्रवार को रथ यात्रा का दूसरा दिन है। इस दौरान करीब 12 लाख श्रद्धालु महाप्रभु के दर्शन और रथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए पुरी पहुंच चुके हैं। बता दें, यह भव्य यात्रा गुरुवार से शुरू हुई। दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ के रथ पर विधि-विधान से आरती दर्शन किए गए, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे पुरी में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालुओं ने कहा-शब्दों में नहीं बता सकते यह अनुभव
रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पहली बार रथ यात्रा में शामिल हुए एक भक्त ने कहा, “मैं पहली बार रथ यात्रा में आया हूं, और यह अनुभव अद्भुत है। मैं पिछले दो दिनों से यहां हूं और आज वापस लौटूंगा। पहली बार यहां आकर मन को अपार शांति मिली है। यहां बिताया हर पल मेरे लिए बेहद खास रहा।”एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “यह अनुभव इतना अद्भुत है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम परसों से ही यहां हैं क्योंकि हम इस पावन पर्व का हिस्सा बनना चाहते थे। यह सब भगवान जगन्नाथ की कृपा है।”‘

‘इससे बड़ा सुख कोई नहीं हो सकता’
एक भक्त ने कहा, “इससे बड़ा सुख कोई नहीं हो सकता। स्वयं भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देने बाहर आए हैं। गुरुवार को हमें मंदिर में प्रवेश कर प्रभु के बाहर आने का दिव्य दृश्य देखने का सौभाग्य मिला। ऐसा लगा मानो पूरा ब्रह्मांड उनके दर्शन की प्रतीक्षा कर रहा हो। इस पावन अवसर पर बारिश भी हुई, जैसे स्वयं स्वर्ग ने इस पल को आशीर्वाद दिया हो।”

पहली बार पुरी पहुंचे एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “इस अनुभव को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। इसे समझने के लिए यहां आना और इस माहौल को महसूस करना जरूरी है। भगवान जगन्नाथ बिना किसी भेदभाव के सभी भक्तों को दर्शन देते हैं। पहली बार प्रभु के दर्शन कर मेरी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए।”

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का यह दिव्य आयोजन देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अद्भुत संगम बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा

अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’

अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, दिनेंद्र दास बोले- भगवान देंगे दंड...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुद्धिकरण अनुष्ठान शुरू, दिनेंद्र दास बोले- भगवान देंगे दंड...

बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं

बंगाल में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा-नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं

शामली से योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले-'जिन्ना के उपासक' विकास और विरासत के विरोधी

शामली से योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले-'जिन्ना के उपासक' विकास और विरासत के विरोधी

अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संभालेंगे सतीश गोलचा की जगह

अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संभालेंगे सतीश गोलचा की जगह

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से रवाना हुई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के विजन को दर्शाती है भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीयूष गोयल