Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर • अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद • ग्रामीण सड़कों के असर का होगा व्यापक आकलन, एनआरआईडीए और आईआईएम कलकत्ता में एमओयू • सुपर इंटेलिजेंस के सुरक्षित विकास पर सहमत हुईं अमेरिकी टेक कंपनियां • अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम होगा सुपर इंटेलिजेंस, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर • पीयूष गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता दिया, व्यापार समझौते को लेकर तेज हो सकती है बातचीत • लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अब देश में अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश कर रही : जयराम ठाकुर • सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या के आधार पर डॉक्टरों व सहायक स्टाफ को मिलेगा स्पेशल इन्सेंटिव: नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की पहली बैठक में ‘नवाचार योजना’ को दी सैद्धांतिक मंजूरी • 30 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक कराएं वार्षिक ब्लड प्रेशर जांच : आरती सिंह राव

राष्ट्रीय

पीयूष गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता दिया, व्यापार समझौते को लेकर तेज हो सकती है बातचीत

30 सितंबर, 2026 11:49 AM

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स (NAM) के बिजनेस राउंडटेबल को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में अमेरिका भर के छोटे और बड़े मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। NAM राउंडटेबल में जोर: भारत में विस्तार करो, SMEs से साझेदारी बढ़ाओ पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों में आ रही मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का औद्योगिक आधार तेजी से बढ़ रहा है और यहां कुशल कार्यबल उपलब्ध है। उन्होंने अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने, भारतीय लघु एवं मध्यम उद्यमों (SMEs) के साथ साझेदारी करने तथा एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में संयुक्त निवेश कर मजबूत सप्लाई चेन बनाने के मौके तलाशने का आमंत्रण दिया।

अंतरिम व्यापार समझौते पर फोकस

दोनों देश संतुलित और आपसी फायदे वाले द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर बातचीत आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर के साथ गोयल की आगामी बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्री USTR के निमंत्रण पर मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, दोनों पक्ष 7 फरवरी 2026 के संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। बातचीत में भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) को केंद्र में रखते हुए नियमों पर आधारित, खुला, समावेशी, पारदर्शी, निष्पक्ष और भेदभाव-रहित वैश्विक व्यापार ढांचे की वकालत करेगा।

किसानों, MSMEs और स्टार्टअप्स के लिए ज्यादा मौके बनाने पर जोर

पीयूष गोयल अमेरिका में कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिनका उद्देश्य व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत करना है। इन चर्चाओं में किसानों, मछुआरों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यमों (MSMEs) और अन्य व्यवसायों के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर खास ध्यान दिया जाएगा। आधिकारिक बैठकों के अलावा मंत्री मिल्वौकी और शिकागो में मैन्युफैक्चरिंग, कंज्यूमर गुड्स, एग्रीबिज़नेस, रिटेल और टेक्नोलॉजी क्षेत्रों की प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

यूट्यूब इम्पैक्ट समिट में डॉ. एल. मुरुगन ने क्रिएटर इकोनॉमी और एआई की भूमिका पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस : भाषाई सीमाओं से परे ज्ञान, संस्कृति और सभ्यताओं को जोड़ता अनुवाद

ग्रामीण सड़कों के असर का होगा व्यापक आकलन, एनआरआईडीए और आईआईएम कलकत्ता में एमओयू

ग्रामीण सड़कों के असर का होगा व्यापक आकलन, एनआरआईडीए और आईआईएम कलकत्ता में एमओयू

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा-राज्य में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की बन रही वैल्यू चेन, 778 करोड़ का निवेश

असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा-राज्य में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की बन रही वैल्यू चेन, 778 करोड़ का निवेश

बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति

बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Asian Games 2026: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

Asian Games 2026: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: विदेश मंत्री जयशंकर

भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: विदेश मंत्री जयशंकर

ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर

ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर

जिस व्यक्ति में परिश्रम, साहस, धैर्य, शक्ति, विद्या और पराक्रम होता है, ईश्वर उसकी मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी

जिस व्यक्ति में परिश्रम, साहस, धैर्य, शक्ति, विद्या और पराक्रम होता है, ईश्वर उसकी मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी