Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पंजाब सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पंजाब सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना

17 अक्टूबर, 2026 08:32 PM

पंजाब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने भगवंत मान की दीर्घायु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।" केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करता हूं।"


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "पंजाब की मिट्टी से जुड़ा आपका नेतृत्व और साफ नीयत लोगों का भरोसा हर दिन मजबूत करते हैं। आम आदमी पार्टी की सोच के साथ, पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देश को नंबर वन बनाने के सफर में आपकी सेहत और ऊर्जा यूं ही बनी रहे।"
राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भी भगवंत मान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करता हूं।"


पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पोस्ट किया, "हमारे ऊर्जावान नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी दूरदृष्टि और समर्पण हमें एक बेहतर पंजाब बनाने की दिशा में लगातार प्रेरित करते हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे और आपके सभी प्रयासों में आपको सफलता मिले।"
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कटाक्ष किया है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू जुगनू, रात 8 बजे चीयर। जर्मन वाली ना हो तो फ्रांस उतार लियो। वेरका के सैंपल इंडिया में फेल, फ्रांस में कामयाब? झोटे की मौत का इंसाफ नहीं, पंजाबी दुख में, और ये फ्रांस में शाही ठाठ-बाट से आज जुगनू-जुगनी समेत दरबारी जन्मदिन मनाएंगे।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज

उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज