Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने शेयर किया ब्रिक्स समिट का खास वीडियो, शी जिनपिंग और पुतिन संग दिखी शानदार बॉन्डिंग

13 सितंबर, 2026 03:19 PM

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को दिनभर बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूरे दिन की गतिविधियों की झलक दिखाने वाला एक खास वीडियो साझा किया। वीडियो में ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकातों के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत की तस्वीरें भी नजर आईं।

एक फ्रेम में मोदी, शी और पुतिन
वीडियो में एक खास दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें पीएम मोदी, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन एक साथ खड़े होकर आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। तीनों नेताओं के बीच सहज संवाद और बेहतर समन्वय की झलक इस दृश्य को खास बनाती है। यह तस्वीर ब्रिक्स के मंच पर तीनों देशों के बीच संवाद और सहयोग की अहमियत को भी रेखांकित करती है।

ग्लोबल साउथ को ‘रूल शेपर’ बनाने पर जोर
वीडियो में पीएम मोदी के ब्रिक्स बैठक में दिए गए संबोधन का एक अंश भी शामिल है। इसमें पीएम मोदी कहते हैं, “यदि हमारा भविष्य साझा है तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए।” उन्होंने ग्लोबल साउथ को ‘रूल टेकर’ से ‘रूल शेपर’ बनाने के लिए प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया।

सर्वसम्मति से अपनाया गया दिल्ली घोषणापत्र
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि 2026 के ब्रिक्स दिल्ली शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया है। वीडियो में शिखर सम्मेलन के दौरान हुई बैठकों और नेताओं के बीच संवाद की विभिन्न झलकियां भी दिखाई गई हैं।

नेताओं ने किया पौधरोपण
वीडियो में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों को एक साथ पौधरोपण करते हुए भी दिखाया गया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पीएम मोदी ने किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति ब्रिक्स देशों की प्रतिबद्धता का संदेश देती है।

‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का किया दौरा
ब्रिक्स नेताओं ने भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी’ का भी दौरा किया। प्रदर्शनी में भारत की नवाचार क्षमता, तकनीकी प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे समाधानों को प्रदर्शित किया गया।

ग्रुप फोटो और भारत-चीन वार्ता की झलक
वीडियो में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों का समूह फोटोशूट भी नजर आता है। इसके अलावा पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता की झलक भी वीडियो में शामिल की गई है। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-चीन संबंधों, सीमा पर शांति और स्थिरता, व्यापार तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी

BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया

BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया

BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की

BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं : राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं : राष्ट्रपति शी जिनपिंग

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

सहयोग से संचालित ब्रिक्स ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

सहयोग से संचालित ब्रिक्स ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

ब्रिक्स वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाने में सक्षम : यूएन महासचिव के प्रवक्ता

ब्रिक्स वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाने में सक्षम : यूएन महासचिव के प्रवक्ता