Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा • सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज • इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी • पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें • खरड़ सिविल अस्पताल में चिट्टे के कथित सेवन की स्वतंत्र जांच की मांग • परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जिलों में प्रदर्शन • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे की राजनीतिक मंजूरी रद्द करने पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

15 अक्टूबर, 2026 03:40 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद से यहां विकास की जरूरतों पर और भी ध्यान दिया गया है। 2019 तक लद्दाख में करीब 1800 किमी की सड़कों का नेटवर्क था। आज यह बढ़कर 4 हजार किमी से अधिक हो गया है। पहले यहां 19 बड़े पुल थे और आज इनकी संख्या करीब 75 हो गई है। हेलीपैड की संख्या भी 7 से बढ़कर 40 से अधिक हो गई है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं तकनीक के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं। लद्दाख में कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। इन परियोजनाओं से कई लोगों का सफर आसान होगा। कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी तो कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को भी नई ताकत मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि निम्मू पदम दारचा सड़क लद्दाख के लोगों को समर्पित की गई है। इस पर करीब 2,500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पहले जिस सफर में करीब 12 घंटे लगते थे, वो अब लगभग 3 घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे यात्रा का समय भी बचेगा और इस रोड से व्यापार और कारोबार को भी और मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा, “हमेशा से यह कहा जाता है कि लद्दाख में प्रकृति के कारण जीवन बहुत मुश्किल होता है। प्राकृतिक वातावरण की अपनी चुनौतियां होती हैं। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसी परिस्थितियों के बावजूद पहले की सरकारों ने लद्दाख के विकास को प्राथमिकता नहीं दी। मगर आज केंद्र सरकार के लिए लद्दाख का विकास बहुत बड़ी प्राथमिकता है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

बस्तर में नक्सलवाद ने आदिवासियों को पहुंचाया नुकसान, अब उनके घाव भरना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

बस्तर में नक्सलवाद ने आदिवासियों को पहुंचाया नुकसान, अब उनके घाव भरना हमारी जिम्मेदारी : अमित शाह

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर सुनील तटकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, केंद्र से मांगी मदद

महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर सुनील तटकरे ने पीएम मोदी से की मुलाकात, केंद्र से मांगी मदद

राहुल गांधी और नेहा बोरा लोकतांत्रिक विरोध नहीं, अराजकता की राजनीति कर रहे : प्रदीप भंडारी

राहुल गांधी और नेहा बोरा लोकतांत्रिक विरोध नहीं, अराजकता की राजनीति कर रहे : प्रदीप भंडारी

KAUMARACON 2026 : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद बाल चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन

KAUMARACON 2026 : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज करेंगे अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद बाल चिकित्सा सम्मेलन का उद्घाटन

नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम मोदी ने देवी की महिमा का भजन किया साझा, स्कंदमाता से की मंगलकामना

नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम मोदी ने देवी की महिमा का भजन किया साझा, स्कंदमाता से की मंगलकामना

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर देश ने किया याद, गडकरी और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर देश ने किया याद, गडकरी और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

आईआईटी रक्षा संबंधी जरूरतों के अनुरूप अनुसंधान कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं: राजनाथ सिंह

आईआईटी रक्षा संबंधी जरूरतों के अनुरूप अनुसंधान कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं: राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विजयवाड़ा में करेंगी ‘सरस मेले’ का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विजयवाड़ा में करेंगी ‘सरस मेले’ का उद्घाटन