Tuesday, June 10, 2025
BREAKING
डबवाली पुलिस की टीमों ने खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं का किया मार्गदर्शन स्वच्छ वातावरण में ईश्वर का वास होता है,इसलिए वातावरण को शुद्ध रखना हमारा नैतिक कर्तव्य :- एसपी डॉ.मयंक गुप्ता । लंगर व मिठाई बांटकर मनाई संस्था वी फॉर यू की वर्षगांठ सिरसा की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा ने रचा इतिहास गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित बीकेई टीम ने जनता भवन रोड पर लगाई छबील सात दिवसीय जांभाणी संस्कार शिविर का हुआ समापन जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों से 115 योग साधकों ने भाग लिया विद्यालय प्रांगण में भारतीय भाषा समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। गुरु की शरण को धारण करना अति आवश्यक: दिवेशा भारती साप्ताहिक भारतीय भाषा उत्सव संपन्न

राजनीति

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

05 जून, 2025 03:46 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अथक प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दी शुभकामना

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

रक्षामंत्री ने एक्स पर लिखा- ‘उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’ 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करे।

योगी आदित्यनाथ के सहयोगी दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोगी दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक सहित तमाम मंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं। 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने एक्स पर लिखा कि प्रखर वक्ता, कर्मठ व्यक्तित्व उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम आपको स्वस्थ, समृद्ध दीर्घायु प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना है। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

11 वर्षों में सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीबों के साथ जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा: पीएम मोदी

11 वर्षों में सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीबों के साथ जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा: पीएम मोदी

'2027 में यूपी से BJP की विदाई तय और जनता इसके लिए पूरी तरह तैयार', सपा चीफ अखिलेश यादव का दावा

'2027 में यूपी से BJP की विदाई तय और जनता इसके लिए पूरी तरह तैयार', सपा चीफ अखिलेश यादव का दावा

Bihar Chunav: विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चिराग पासवान नहीं खोल रहे पत्ते, कहा- पार्टी संसदीय बोर्ड ही लेगा अंतिम निर्णय

Bihar Chunav: विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चिराग पासवान नहीं खोल रहे पत्ते, कहा- पार्टी संसदीय बोर्ड ही लेगा अंतिम निर्णय

Rahul Gandhi : ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने किया सरेंडर, कांग्रेस कभी ऐसा नहीं करती

Rahul Gandhi : ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने किया सरेंडर, कांग्रेस कभी ऐसा नहीं करती

हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता और तत्परता से देना पीएम मोदी की नीति : अमित शाह

हर आतंकी हमले का जवाब कठोरता और तत्परता से देना पीएम मोदी की नीति : अमित शाह

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी

'भारत-पाकिस्तान सीजफायर 18 मई तक', पाक विदेश मंत्री इशाक डार का दावा, लेकिन आगे क्‍या होगा?

'भारत-पाकिस्तान सीजफायर 18 मई तक', पाक विदेश मंत्री इशाक डार का दावा, लेकिन आगे क्‍या होगा?

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से की हज उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अपील

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से की हज उड़ानों की संख्या बढ़ाने की अपील

संसद सत्र बुलाने पर भाजपा नेता की टिप्पणी पर कांग्रेस का करारा जवाब

संसद सत्र बुलाने पर भाजपा नेता की टिप्पणी पर कांग्रेस का करारा जवाब

राजस्थान के सीएम ने की हाई लेवल मीटिंग, ‘सभी राजकीय कर्मियों की छुट्टियां रद्द’ करने का निर्देश

राजस्थान के सीएम ने की हाई लेवल मीटिंग, ‘सभी राजकीय कर्मियों की छुट्टियां रद्द’ करने का निर्देश