Thursday, September 24, 2026
BREAKING
ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा अमेरिका ने G20 के लिए रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा एशियन गेम्स में सतनाम-सलमान ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल पर दी बधाई यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए” चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने खुद हवाई अड्डे पर की अगवानी

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने बताया वाणी की तपस्या का महत्व, साझा किया संस्कृत सुभाषित

24 सितंबर, 2026 01:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों को सत्य, प्रिय और हितकारी वाणी बोलने का संदेश देते हुए एक सुभाषित साझा किया। पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया कि विचारपूर्वक बोली गई वाणी समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करती है।

संस्कृत श्लोक किया साझा
प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत श्लोक, “अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत्। स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप उच्यते॥” साझा किया। इसका हिंदी भावार्थ है कि मनुष्य को ऐसी वाणी बोलनी चाहिए जो सत्य, प्रिय और हितकारी हो तथा किसी के मन में अशांति या उद्वेग उत्पन्न न करे। सद्ग्रंथों का निरंतर स्वाध्याय और चिंतन वाणी को सार्थकता प्रदान करता है।

श्रीमद्भगवद्गीता के 17वें अध्याय का श्लोक
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक श्रीमद्भगवद्गीता के 17वें अध्याय का 15वां श्लोक है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने वाणी की तपस्या यानी ‘वाङ्मय तप’ के बारे में बताया है। श्लोक में वाणी के ऐसे स्वरूप को तप बताया गया है, जो सत्य, प्रिय, हितकारी और दूसरों के लिए अनुद्वेगकारी हो।

वाणी में सत्य और हित का महत्व
श्लोक का सार है कि ऐसी वाणी बोलनी चाहिए, जिससे दूसरे व्यक्ति को कष्ट या मानसिक उद्वेग न हो। वाणी सत्य होने के साथ प्रिय और हितकारी भी होनी चाहिए। इसके साथ ही वेदों और शास्त्रों का नियमित स्वाध्याय और अभ्यास भी वाणी की तपस्या का हिस्सा बताया गया है।

शब्दों में संवारने और आहत करने की शक्ति
संदेश का व्यापक भाव यह है कि तप केवल शरीर को कष्ट देने तक सीमित नहीं है। मनुष्य की वाणी में किसी को आहत करने के साथ-साथ उसके मन में सकारात्मकता और विश्वास पैदा करने की भी शक्ति होती है। इसलिए अहंकार से मुक्त होकर सत्य, प्रेमपूर्ण और हितकारी भाषा का प्रयोग करना तथा स्वयं को ज्ञान और स्वाध्याय से जोड़ना वाणी की श्रेष्ठ तपस्या माना गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख, पीएम मोदी ने की पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर से बारिश के आसार, दो दिन बाद गिरेगा पारा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: महोबा जा रही प्राइवेट स्लीपर AC बस में लगी आग, 9 यात्री जिंदा जले, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

सेवा संकल्प यात्रा पर पीएम मोदी का संदेश, बोले-जनसेवा ही जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति मुर्मु ने वडोदरा में ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक जागृति कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा के युवा स्वयंसेवकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, कहा- “सेवा ही मुख्य मकसद होना चाहिए”

प्रशांत द्वीप समूह फोरम में भारत की नई पहचान, ‘रणनीतिक साझेदार श्रेणी’ में शामिल

प्रशांत द्वीप समूह फोरम में भारत की नई पहचान, ‘रणनीतिक साझेदार श्रेणी’ में शामिल

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने कैरेबियाई देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

हमें ऐसी शिक्षा की आवश्‍यकता है जो केवल बुद्धि को विकसित न करे, बल्कि विवेक को भी जागृत करे : राष्ट्रपति मुर्मु

हमें ऐसी शिक्षा की आवश्‍यकता है जो केवल बुद्धि को विकसित न करे, बल्कि विवेक को भी जागृत करे : राष्ट्रपति मुर्मु