Sunday, July 12, 2026
BREAKING
‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़ Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर 'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए '..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पार्श्व गायिका जानकी अम्मा के निधन पर शोक जताया, बोले- ‘उनका जाना संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

12 जुलाई, 2026 11:24 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसिद्ध ने गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने उनके निधन को संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पीएम मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। अलग-अलग भाषाओं में उनके गाने कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे। उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को स्वर दिया। उनकी मधुर आवाज आने वाले सालों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

दक्षिण की कोकिला के रूप में प्रसिद्ध रहीं गायिका एस. जानकी अम्मा का शनिवार को कर्नाटक के मैसूर में एक निजी अस्पताल में निधन हुआ। वह 88 साल की थीं। उनकी पोती अप्सरा वैदुला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गायिका के निधन की जानकारी दी। एस. जानकी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी समेत 20 भाषाओं में 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने सबसे अधिक गाने कन्नड़ भाषा और उसके बाद मलयालम भाषा में गाए।
उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म विधियिन विलायट्टू से प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू किया था। उसी साल मलयालम सिनेमा के साथ जानकी का जुड़ाव शुरू हुआ। पार्श्व गायिका के रूप में अपने पहले ही वर्ष में उन्होंने छह अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए, जिससे भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे शानदार करियर की शुरुआत हुई।

1970 के दशक से वह मलयालम सिनेमा की सबसे प्रमुख महिला आवाज बन गईं। उन्होंने उस दौर के लगभग सभी दिग्गज मलयालम संगीत निर्देशकों के साथ काम किया और ऐसे गाने दिए, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। जानकी ने 1970 में बेस्ट सिंगर के तौर पर अपना पहला केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीता। अगले लगभग 15 सालों तक इस कैटेगरी में उनका दबदबा रहा। 1957 से 2017 तक चले अपने करियर में उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड और 33 राज्य फिल्म अवॉर्ड जीते।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ

अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ

अहमदाबाद में अमित शाह ने शुरू किया वृक्षारोपण कार्यक्रम, 405 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशभर के 17 हज़ार वृक्ष मित्रों से संवाद

शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशभर के 17 हज़ार वृक्ष मित्रों से संवाद

न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार

अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं

मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया