Thursday, April 02, 2026
BREAKING
4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान तेज करने की तैयारी भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कैबिनेट के तमिलनाडु में परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन के निर्माण के फैसले की सराहना की

02 जुलाई, 2025 01:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को चौड़ा करने के कैबिनेट के फैसले से पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को तमिलनाडु में 4-लेन परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन (46.7 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी है। परियोजना के पूरा होने पर, परमकुडी-रामनाथपुरम खंड क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, प्रमुख धार्मिक और आर्थिक केंद्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा, रामेश्वरम और धनुषकोडी में पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही व्यापार और औद्योगिक विकास के लिए नए रास्ते खोलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स के माध्यम से इसे तमिलनाडु की प्रगति के लिए बहुत अच्छी खबर बताया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 4-लेन परमाकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन के निर्माण को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इससे यातायात की भीड़ कम होगी, आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।” उन्होंने कहा,”तमिलनाड की तरक्की के लिए ग्रेट न्यूज़।”

आपको बता दें, इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजी लागत 1,853 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना लगभग 8.4 लाख व्यक्ति-दिन प्रत्यक्ष और 10.45 लाख व्यक्ति-दिन अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगी और आसपास के क्षेत्रों में विकास, प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगी।

वर्तमान में, मदुरै, परमकुडी, रामनाथपुरम, मंडपम, रामेश्वरम और धनुषकोडी के बीच संपर्क मौजूदा 2-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 87 (एनएच-87) और संबंधित राज्य राजमार्गों पर निर्भर है, जो खासकर घनी आबादी वाले इलाकों और गलियारे के साथ प्रमुख शहरों में यातायात की अधिकता के कारण काफी भीड़भाड़ का सामना करते हैं। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, परियोजना परमकुडी से रामनाथपुरम तक एनएच -87 के लगभग 46.7 किमी हिस्से को 4-लेन कॉन्फिगरेशन में अपग्रेड करेगी।

इससे मौजूदा गलियारे में भीड़भाड़ कम होगी, सुरक्षा में सुधार होगा और परमकुडी, सथिराकुडी, अचुंदनवयाल और रामनाथपुरम जैसे तेजी से बढ़ते शहरों की आवागमन संबंधी जरूरतें पूरी होंगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

भारत-रूस रिश्तों को नई धार देने दिल्ली पहुंचे रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

हनुमान जयंती पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं दीं शुभकामनाएं

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

कर्मयोगी साधना सप्ताह में पीएम मोदी का संबोधन, बोले- ‘नागरिक देवो भव’ से बदलेगा गवर्नेंस का स्वरूप

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़