Saturday, March 14, 2026
BREAKING
विदेश मंतरी एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर की बात, ब्रिक्स से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई: शिक्षा मंत्री अंतरिक्ष मिशनों में छात्रों की बढ़ रही भागीदारी, 11 छात्र उपग्रहों का प्रक्षेपण देशहित में साथ आने की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी ने असम के कोकराझार को दी 4,570 करोड़ की सौगात, ‘असम माला 3.0’ लॉन्च करने के साथ तीन नई ट्रेनें भी की शुरू उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम धामी आयुष उत्पादों की पहुंच अब हुई आसान, केंद्रीय मंत्री ने जेप्टो पर समर्पित आयुष स्टोर का किया उद्घाटन प्राकृतिक आपदा प्रभावित 6 राज्यों को 1,912 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, गोल्ड 1.60 लाख के नीचे फिसला भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी 2% से ज्यादा फिसला

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने असम के कोकराझार को दी 4,570 करोड़ की सौगात, ‘असम माला 3.0’ लॉन्च करने के साथ तीन नई ट्रेनें भी की शुरू

13 मार्च, 2026 08:59 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है। मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहा हूं।”

पीएम ने कहा- डबल इंजन सरकार असम के तेज विकास के लिए निरंतर कर रही काम 

उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। ‘असम माला अभियान’ के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

इससे पहले, पीएम मोदी ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली एक प्रमुख सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजना ‘असम माला 3.0’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए असम भर में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 

कोकराझार जिले के बाशबारी में आवधिक मरम्मत कार्यशाला की रखी आधारशिला 

उन्होंने बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित छह सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें चार फ्लाईओवर और दो पुल शामिल हैं। इन परियोजनाओं से कोकराझार जिले में यातायात जाम कम करने और संपर्क, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और ग्रामीण आवागमन में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने कोकराझार जिले के बाशबारी में आवधिक मरम्मत (पीओएच) कार्यशाला की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विदेश मंतरी एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर की बात, ब्रिक्स से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंतरी एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर की बात, ब्रिक्स से संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी अनिवार्य, उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

अंतरिक्ष मिशनों में छात्रों की बढ़ रही भागीदारी, 11 छात्र उपग्रहों का प्रक्षेपण

अंतरिक्ष मिशनों में छात्रों की बढ़ रही भागीदारी, 11 छात्र उपग्रहों का प्रक्षेपण

देशहित में साथ आने की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

देशहित में साथ आने की बजाय हंगामा कर रहा विपक्ष : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम धामी

उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम धामी

आयुष उत्पादों की पहुंच अब हुई आसान, केंद्रीय मंत्री ने जेप्टो पर समर्पित आयुष स्टोर का किया उद्घाटन

आयुष उत्पादों की पहुंच अब हुई आसान, केंद्रीय मंत्री ने जेप्टो पर समर्पित आयुष स्टोर का किया उद्घाटन

प्राकृतिक आपदा प्रभावित 6 राज्यों को 1,912 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता

प्राकृतिक आपदा प्रभावित 6 राज्यों को 1,912 करोड़ की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता

कोयला उत्पादन का मील पत्थर पार कर लिया, उत्पादन रिकॉर्ड 200 मिलियन टन पहुंचा : केंद्र

कोयला उत्पादन का मील पत्थर पार कर लिया, उत्पादन रिकॉर्ड 200 मिलियन टन पहुंचा : केंद्र

8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

सी-डॉट के ‘समर्थ’ इनक्यूबेशन प्रोग्राम Cohort-II का डेमो डे आयोजित

सी-डॉट के ‘समर्थ’ इनक्यूबेशन प्रोग्राम Cohort-II का डेमो डे आयोजित