Thursday, September 17, 2026
BREAKING
भारत बनाम अफगानिस्तान: तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ेंगे पीछे मैथ्यू वेड ने बीबीएल से लिया संन्यास, कोचिंग करियर पर फोकस करेंगे एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती और नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम करेंगे रिप्लेस वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ऋतुराज की वापसी, नमन धीर को पहली बार मौका वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी टीम पर दबाव होगा: रास्किन्हा पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है '7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने SEMICON India 2026 प्रदर्शनी का दौरा किया, प्रतिभागियों से की बातचीत

17 सितंबर, 2026 01:52 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में SEMICON India 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन करने से पहले वहां का दौरा किया और हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों से बातचीत की। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में उद्योग की भागीदारी, नीति दिशा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह सम्मेलन ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम के तहत इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) तथा वैश्विक उद्योग संगठन एसईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

विशाल प्रदर्शनी और वैश्विक भागीदारी

एमईआईटीवाई के अनुसार, इस कन्वेंशन में 15,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 300 अंतरराष्ट्रीय फर्मों सहित 600 से अधिक प्रदर्शक और 150 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। प्रदर्शनी फ्लोर पर छह देशों के पवेलियन और 12 राज्य सरकारों के पवेलियन होंगे। इसके अलावा स्टार्टअप, छात्र हैकाथॉन और कार्यबल विकास के लिए विशेष खंड भी तैयार किए गए हैं।

सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम की प्रगति

इस आयोजन में विनिर्माण से जुड़े प्रमुख पड़ावों की आधिकारिक समीक्षा भी पेश की जाएगी। सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से सेमीकॉन 1.0 के अंतर्गत स्वीकृत तीन इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने अगले चरण सेमीकॉन 2.0 को भी मंजूरी दी है, जो छह मुख्य स्तंभों पर आधारित है। इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) टूल्स 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और 105 स्टार्टअप्स तक पहुंचाए जा चुके हैं। डिजाइन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के तहत 24 स्टार्टअप्स को मंजूरी मिली है।

‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ अनुभव होगा आकर्षण

मंत्रालय ने बताया कि SEMICON India 2026 व्यापक वैल्यू-चेन अप्रोच अपनाएगा, जिसमें सेमीकंडक्टर सामग्री और विनिर्माण से लेकर उन्नत पैकेजिंग, डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम्स तक का सफर दिखाया जाएगा। नया ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ वैल्यू चेन एक्सपीरियंस आगंतुकों को सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की एकीकृत झलक देगा और वैल्यू चेन के विभिन्न चरणों में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा।

स्टार्टअप पवेलियन में लगभग 40 स्टार्टअप्स को स्थान मिलेगा, जबकि कार्यबल विकास पवेलियन माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में प्रतिभा, कौशल और करियर के अवसरों के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए साझेदारी, निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग और आपूर्ति श्रृंखला संपर्क तलाशने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। इससे भरोसेमंद वैश्विक सेमीकंडक्टर पार्टनर के रूप में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।

प्रमुख वैश्विक और घरेलू कंपनियों की भागीदारी

प्रदर्शनी और रणनीतिक गोलमेज सम्मेलन में एएसएमएल, एप्लाइड मैटेरियल्स, टेराडाइन, इन्फिनियन, एबारा, जैबिल, आईबीएम रिसर्च, एनएक्सपी, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोन, मर्क केजीएए, रैपिडस, लैम रिसर्च, सीजी पावर, उनो मिंडा, एडवांटेस्ट, टोक्यो इलेक्ट्रॉन सहित उद्योग की कई अन्य प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

SEMICON India 2026: पीएम मोदी ने कहा- ‘भारत में तेज़ी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग को दे रहा नई ताकत’

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बोले फिनटेक लीडर्स, उनकी पहलों ने देश में खड़ा किया मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम

दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव

दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी की तैयारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव

औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन पीएम मोदी के कार्यकाल के तीन प्रमुख स्तंभ: CII अध्यक्ष

औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन पीएम मोदी के कार्यकाल के तीन प्रमुख स्तंभ: CII अध्यक्ष

Semicon India 2.0 का लक्ष्य कम से कम 200 चिप-डिज़ाइन स्टार्टअप और कंपनियां शामिल करना: अश्विनी वैष्णव

Semicon India 2.0 का लक्ष्य कम से कम 200 चिप-डिज़ाइन स्टार्टअप और कंपनियां शामिल करना: अश्विनी वैष्णव

PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई

PM मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई

गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया

गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया

चंदौली से क्योंझर तक ‘लखपति दीदी’ बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पीएम मोदी का जताया आभार

चंदौली से क्योंझर तक ‘लखपति दीदी’ बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल, पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं

प्रधानमंत्री मोदी 76 वर्ष के हुए; भारत की अर्थव्यवस्था को दी रफ्तार, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाईं बैंकिंग सेवाएं