Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

पीएम मोदी आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

15 अक्टूबर, 2026 02:32 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों से संवाद करेंगे और भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे।

भारत ने 85 पदकों के साथ हासिल किया चौथा स्थान
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक अपने नाम किए। यह लगातार दूसरी बार है, जब भारत एशियाई खेलों में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा। यह उपलब्धि विभिन्न खेल विधाओं में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है।

कई खेलों में भारत ने रचा इतिहास
इन खेलों में भारत ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। रिकर्व तीरंदाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक ही संस्करण में स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में भारत ने पहली बार पदक हासिल किए।

ट्रैप शूटिंग और कुश्ती में भी मिली बड़ी सफलता
महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भारत ने अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, 28 वर्षों के अंतराल के बाद एशियाई खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक हासिल किया गया। ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीतकर भारतीय पहलवानों ने इस स्पर्धा में 64 वर्षों बाद किसी भारतीय के फाइनल में पहुंचने का इंतजार भी समाप्त किया।

कार्यक्रम में खिलाड़ी, कोच और खेल अधिकारी होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी