Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

पापा के जाने से खालीपन महसूस होता है, धर्मेंद्र को याद कर नम हुईं बॉबी देओल की आंखें

23 मई, 2026 04:51 PM

मुंबई: अभिनेता बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने पिता के जाने से अपने जीवन में आए खालीपन के बारे में बात की।इस दौरान उनकी आंखों में आंसु नजर आए।

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने भावुक होते हुए कहा, “एक बहुत बड़ा पेड़ होता है जिसके नीचे पूरा परिवार बंधा होता है। जब वो चला जाता है तो बहुत खाली-खाली सा लगता है।”

इस पर बॉबी देओल ने शेखर सुमन के बेटे के खोने के जख्म पर मरहम लगाते हुए कहा कि उन्होंने भी सालों पहले कम उम्र में अपने बेटे को खोया है। इस जख्म को कभी नहीं भरा जा सकता।

बॉबी ने बताया, “मेरे लिए मेरे पापा बेहद खास थे। वो ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। हमें यह एहसास हमेशा से था। अब जब वो चले गए तो ये दर्द सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। आज भी मैं जहां कहीं जाता हूं, लोग उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। पापा बहुत स्पेशल थे। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।”

शेखर सुमन ने धर्मेंद्र की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के अलावा फार्महाउस पर मिलने वाले हर व्यक्ति चाहे माली हो या घरेलू मददगार सभी से प्यार से बात करते थे। वे बैंगन, मेथी और पराठों जैसी छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस करते थे।

धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने छह दशकों से अधिक का शानदार करियर बनाया। नवंबर 2025 में 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

बॉबी देओल ने इस दौरान यह भी कहा कि पिता के जाने के बाद जीवन बहुत बदल गया है। हालांकि परिवार अब भी एक-दूसरे का साथ दे रहा है, लेकिन पापा वाली जगह कभी पूरी नहीं हो सकती।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज