Sunday, July 05, 2026
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल Una: चिंतपूर्णी मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज 'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

राष्ट्रीय

पाकिस्तान-चीन की टेंशन बढ़ी! भारत ने तैयार किया पहला स्वदेशी फाइटर जेट तेजस Mk1A, रक्षा मंत्री बोले'-सीना चौड़ा हो गया'

17 अक्टूबर, 2025 07:50 PM

भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक और बड़ी छलांग लगाते हुए देश का पहला स्वदेशी फाइटर जेट तैयार कर लिया है। देश के पहले स्वदेशी फाइटर जेट तेजस Mk1A ने शुक्रवार (17 अक्टूबर) को सफल उड़ान भरी, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा हुआ है। इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नासिक में मौजूद थे। HAL डिवीजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रक्षा से जुड़े 100 % उपकरण भारत में ही बनाए जाएंगे।

रक्षा मंत्री बोले-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैंने आज जब नासिक डिवीजन में तैयार किए गए सुखोई-30, LCA (हल्का लड़ाकू विमान) और HTT-40 विमानों की उड़ान देखी, तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया।" उन्होंने इन जेट्स की उड़ान को रक्षा क्षेत्र में भारत की 'आत्मनिर्भरता की उड़ान' बताया। उन्होंने HAL नासिक की तारीफ़ करते हुए कहा कि पिछले छह दशकों से भी अधिक समय से यह प्रतिष्ठान भारत की रक्षा निर्माण क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में एक मज़बूत स्तंभ रहा है।

65% उपकरण अब देश में बन रहे
राजनाथ सिंह ने रक्षा उपकरणों के आयात पर देश की निर्भरता कम होने का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "एक समय था, जब देश रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य देशों पर निर्भर था और लगभग 65-70 प्रतिशत डिफेंस उपकरण आयात किए जाते थे।" उन्होंने आगे कहा कि आज स्थिति बदल गई है। "अब भारत 65 % मैन्युफैक्चरिंग अपनी ही धरती पर कर रहा है। बहुत जल्द हम अपनी घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को भी 100% तक ले जाएंगे।"

ऑपरेशन सिंदूर को किया याद
राजनाथ सिंह ने HAL टीम के समर्पण को याद करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान HAL की टीम ने 24 घंटे लगातार विभिन्न ऑपरेशनल साइट्स पर सुखोई, जगुआर, मिराज, तेजस और हेलीकॉप्टरों के रखरखाव और मरम्मत का तुरंत काम किया। उन्होंने कहा, "यह इस बात का प्रतीक था कि जब बात देश की सुरक्षा की आएगी तो हम इक्विपमेंट खुद बना भी सकते हैं और उन इक्विपमेंट से खुद की रक्षा भी कर सकते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर