Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

पहलगाम आतंकी हमले पर शाहरुख ने जताया दुख और गुस्सा, किंग खान खा चुके है कभी कश्मीर ना जाने की कसम

23 अप्रैल, 2025 06:21 PM

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को ‘‘हिंसा का अमानवीय कृत्य'' बताया और इस हिंसा में जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए।

यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। शाहरुख ने हमले की निंदा करने के लिए ‘एक्स' पर पोस्ट किया। सुपरस्टार ने इस हमले पर दुख जताते हुए लिखा- ‘‘पहलगाम में हुई हिंसा के कपटी और अमानवीय कृत्य पर दुख एवं गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में, हम केवल पीड़ित परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ इंसाफ सुनिश्चित करें।''

बता दें कि दुनिया घुमने वाले शाहरूख कभी भी कश्मीर नहीं गए और वह शायद यहां कभी जाएंगे भी नहीं। शाहरुख का कश्मीर से नाता भी है, लेकिन इसके बाद भी वह यहां कभी नहीं गए। एक बार शाहरुख खान ने बताया था कि- 'मेरे माता-पिता कश्मीरी थे। मेरे पिता ने मुझे कहा था कि मैं रहूं या ना रहूं, जिंदगी में 3 जगह जरूर देखना। उन्होंने कहा था कि एक इस्तांबुल जरूर देखना। एक इटली, रोम जरूर देखना। और एक कश्मीर है, जरूर देखना। बाकि 2 मेरे बिना भी देख लेना, लेकिन कश्मीर मेरे बिना मत देखना। और वह बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। मैंने पूरी दुनिया देखी है, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गया '। एकटर ने बताया- 'बहुत सारे मौके आए, दोस्तों ने बुलाया, घरवाले छुट्टी पर गए, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गया क्योंकि मेरे फादर ने कहा था कि मेरे बिना कश्मीर मत देखना।'

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...