Friday, September 04, 2026
BREAKING
नेपाल में बाढ़ के बाद बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 9 दिन बाद सुरंग से दो श्रमिकों को बचाया गया जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार इटली में सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नेपाल बाढ़: लापता लोगों की पहचान के लिए भारत में परिजनों की होगी डीएनए जांच भारत के पास दुनिया की कार्यशाला, हमारे पास वैश्विक बाजार : बेल्जियम के पीएम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा

राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

04 सितंबर, 2026 05:37 PM

मुंबई : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता और मेगास्टार मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का नया सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने का ऐलान किया। उन्होंने यह घोषणा कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन में 'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' के शिलान्यास समारोह के दौरान की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फिल्म और संस्कृति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की और साफ किया कि राज्य सरकार फिल्म जगत से जुड़े कामों में अनावश्यक दखल नहीं देगी।

न्यू टाउन में बनने वाले इस फिल्म सेंटर पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए राज्य के सूचना एवं संस्कृति मामलों के विभाग की ओर से राशि पहले ही मंजूर की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंटर के डिजाइन को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी बंगाली फिल्म जगत से जुड़े विशेषज्ञों को दी जाएगी और सरकार इसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी। जो लोग इस सेक्टर से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपने काम को स्वतंत्र तरीके से करने का पूरा मौका मिलना चाहिए। उन्हें सरकार का काम जरूरी सहयोग और सुविधाएं देना है। हर मामले में सरकार का दखल देना सही नहीं है और ऐसा करना ठीक भी नहीं होगा।

प्रस्तावित 'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' को कोलकाता के सेंट्रल इलाके में मौजूद नंदन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। सेंटर का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तीन सेक्शन में बांटा जाएगा, जिसमें फिल्मों की स्क्रीनिंग से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आधुनिक तकनीक से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग सुविधाएं मौजूद होंगी।

सेंटर के पहले हिस्से में दो सिनेमा हॉल बनाए जाएंगे, जिनमें करीब 750 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा यहां एक प्रीव्यू थिएटर, फूड कोर्ट और पार्किंग की सुविधा भी होगी। दूसरे हिस्से में करीब 1,000 लोगों की क्षमता वाला बड़ा ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके साथ ही कल्चरल इवेंट्स के लिए ओपन-एयर थिएटर भी होगा। यहां फिल्मों से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा दूसरे सांस्कृतिक आयोजन भी किए जा सकेंगे।

सेंटर का तीसरा हिस्सा आधुनिक तकनीक और फिल्म निर्माण से जुड़े कामों के लिए खास तौर पर तैयार किया जाएगा। इसमें एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी और फिल्म के निर्माण के बाद होने वाले तकनीकी कामों के लिए लैब और स्टूडियो बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''सेंटर के लिए मिट्टी की जांच और जगह का चयन पहले ही पूरा किया जा चुका है। फिलहाल विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। मानसून का मौसम खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत काम करने वाली एजेंसियां निर्माण कार्य शुरू कर देंगी।''

उन्होंने राज्य के सूचना एवं संस्कृति सचिव सौमित्र मोहन और डब्ल्यूबीएचआईडीसीओ के प्रबंध निदेशक बिभु गोयल को निर्देश दिया कि वे शताब्दी समिति के सदस्यों के साथ बैठक करें और फिल्म सेंटर के डिजाइन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी करें।

इसी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती को राज्य सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा भी की। मिथुन लंबे समय से बंगाली और हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम रहे हैं और दोनों ही फिल्म जगत में उनका खास योगदान रहा है। अब वह राज्य सरकार के साथ सांस्कृतिक मामलों से जुड़े विषयों पर सलाह देने की भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में टॉलीवुड से जुड़े कई प्रमुख लोगों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 6 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। सम्मान पाने वाले लोगों की सूची फिल्म जगत से जुड़े लोगों की समिति ही तैयार करेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार

जापानी रक्षा मंत्री का संदेश लेकर भारत पहुंचे बेल्जियम के मंत्री, राजनाथ सिंह ने जताया आभार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्लोबल कंपनियों के सीईओ को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित

भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर

भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर

भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर

भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर

ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा

ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप

6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप

इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल

इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी

11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला

11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला

बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी

बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी