Saturday, September 05, 2026
BREAKING
पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने 51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं के चलते पंजाब में नशा तस्करी से संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां संभव हुईं पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद विऔपनिवेशीकरण का मतलब व्यापक अभिलेखागार, अधिक भाषाएं और कठिन सवाल होना चाहिए: वित्त मंत्री सीतारमण दिल्ली हाईकोर्ट में 150 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 सितंबर से आवेदन होंगे शुरू गोवा सरकार ने शुरू की 'गोवा उज्ज्वला योजना', हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा कानून के अनुसार हुई सहारनपुर मस्जिद पर कार्रवाई, इसे राजनीतिक चश्मे से न देखें : सुधांशु त्रिवेदी भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन 'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

मनोरंजन

परिवार के रीयूनियन को देख भावुक हुईं आरती सिंह, बोलीं- 'गलतफहमियों ने दूर कर दिया था, अब सब ठीक हो गया'

03 मई, 2026 03:56 PM

मुंबई : टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अपने भाई कृष्णा अभिषेक, भाभी कश्मीरा शाह और मामी सुनीता आहूजा को लंबे समय बाद साथ देख भावुक हो उठी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में टेलिकास्ट हुए शो 'लाफ्टर शेफ्स' के एक एपिसोड की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इस एपिसोड में सुनीता आहूजा स्पेशल गेस्ट बनकर सेट पर पहुंचीं थी।

लंबे समय बाद परिवार के लोगों को एक साथ देखकर आरती भावुक हो गईं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''जब मैंने यह एपिसोड देखा तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। बाकी लोगों के लिए यह सिर्फ 'मामी डे' वाला स्पेशल एपिसोड रहा होगा, लेकिन मेरे लिए यह कई सालों से देखे गए एक सपने के पूरा होने जैसा था। हमारा परिवार पहले बहुत खुश और एक-दूसरे से जुड़ा हुआ था। सभी लोग प्यार से साथ रहते थे लेकिन समय के साथ कुछ गलतफहमियां और नाराजगी रिश्तों में आ गईं, जिससे दूरियां बढ़ गईं।''

आरती ने कहा, ''समय कभी-कभी रिश्तों को बिगाड़ देता है लेकिन जब सही वक्त आता है तो सब कुछ फिर ठीक भी हो जाता है। परिवार का यह रीयूनियन मेरे दिल का सबसे बड़ा सपना था। जिस तरह यह सब हुआ, उसने मुझे अंदर तक भावुक कर दिया।''

आरती ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, "दोनों ने जिस तरह माफी मांगी, वह पूरी तरह सच्ची और दिल से थी। मैं दोनों को बहुत अच्छे से जानती हूं और समझ सकती हूं कि उनके इमोशन्स कितने सच्चे थे। मैंने सुनीता मामी और गोविंदा मामा को बहुत याद किया। उनसे भी ज्यादा टीना और यश को।"

आरती ने कहा, ''मैं भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि कभी भी गुस्सा या गलतफहमियां इतनी बड़ी न हो जाएं कि परिवार के लोगों को सालों तक एक-दूसरे से दूर रहना पड़े। परिवार के बड़े लोग घर की जड़ की तरह होते हैं। वह हमेशा जोड़कर रखते हैं और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी होता है। मामी और मामा ने हमेशा हमें अपने बच्चों की तरह प्यार दिया है।''

अपने पोस्ट के आखिर में आरती सिंह ने कहा, ''मैं इस रीयूनियन से बेहद खुश हूं और भगवान का धन्यवाद करती हूं। अब मुझे उस दिन का इंतजार है जब पूरा परिवार फिर से एक साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाएगा।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री