Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

पठान मूवी रिव्यू:शाहरुख खान पर भारी पड़ा जॉन अब्राहम का एक्शन, सलमान का कैमियो फिल्म का बेस्ट पार्ट

25 जनवरी, 2023 08:03 PM

आज शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी पठान ने KGF-2 के 5 लाख टिकट बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म का विरोध भी जारी है। दैनिक भास्कर के मूवी रिव्यू में पढ़िए पठान कैसी है, कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग तक क्या-क्या खूबियां या खामियां हैं। 6 पॉइंट्स में पढ़ें पूरा फिल्म रिव्यू...

  • फिल्म - पठान
  • समय- 146 मिनट
  • डायरेक्टर- सिद्धार्थ आनंद
  • कास्ट- शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा

कैसी है फिल्म की स्टोरी?
फिल्म की कहानी है एक एक्स भारतीय एजेंट जिम की, जिसके परिवार को उसी के सामने इसलिए मार दिया गया क्योंकि भारत ने उन्हें छुड़ाने के लिए मुआवजा नहीं दिया। जिम को मरा हुआ समझकर भारत सरकार ने उसे वीर पुरस्कार दिया, लेकिन जिम बच गया। कुछ समय बाद जिम ने भारत से अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाया और एक बायोलॉजिकल हथियार बनाया।

जिम को रोकने के लिए भारत की तरफ से पठान और उसकी टीम तैयार की गई है। मिशन के दौरान पठान की मुलाकात डॉक्टर रुबीना खान से होती है, जो पठान का मिशन और मुश्किल कर देती हैं। अब पठान कैसे ताकतवर जिम को रोकेगा, या रोक पाएगा भी या नहीं, यही फिल्म की कहानी है।

स्टार्स की एक्टिंगः एक्टिंग में शाहरुख ने इम्प्रेस किया, दीपिका की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी
शाहरुख खान पठान के रोल में अच्छे लगे हैं। एक्टिंग में उनका कोई तोड़ नहीं है। एक्शन सींस में भी शाहरुख ने इम्प्रेस किया है। दीपिका पादुकोण की स्क्रीन प्रेजेंस अच्छी है, लेकिन उनके खाते में अच्छे डायलॉग्स नहीं आए हैं। वैसे तो उन्हें पाकिस्तानी डॉक्टर से ISI एजेंट बनने का किरदार दिया गया है, लेकिन जिस बोल्डनेस से वो नजर आई हैं, उसमें पाकिस्तानी टच नहीं मिलता है। उनके पाकिस्तानी एक्सेंट पर भी ध्यान नहीं दिया गया है।

डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने सीनियर ऑफिसर्स के रोल में अच्छी परफॉर्मेंस दी है। यहां सबसे अच्छा रोल जॉन अब्राहम का है। इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग के साथ बना जॉन का किरदार जब भी आया है, शाहरुख पर भारी पड़ा है। इनका एक्शन शाहरुख को फेल करता है। फिल्म में जॉन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की है।

बेहतरीन डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले भी दमदार
डायरेक्शन की बात करें तो सिद्धार्थ आनंद का काम आउटस्टैंडिंग है। उन्होंने सभी सींस को बखूबी पेश किया है। स्क्रीनप्ले के लिहाज से फिल्म बेहतरीन बनी है, जिसमें नुक्स निकाल पाना मुश्किल है।

फिल्म का संगीत प्लस पॉइंट
पठान का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी फ्रेश है। किसी भी म्यूजिक को ओवरयूज नहीं किया गया है, जो इसका प्लस पॉइंट है। पठान के एंथम को भी कहीं-कहीं ही इस्तेमाल किया गया है। हर सीन का नया म्यूजिक उसे फ्रेश बनाता है।

VFX और स्पेशल इफेक्ट्स शानदार
एक्शन सीन में हाई लेवल VFX आपको सीट से हिलने नहीं देगा। कहीं भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि सीन नकली हैं, जो इसका प्लस पॉइंट है। एक्शन सीन काफी स्मूद हैं।

फाइनल वर्डिक्टः फिल्म देखें या नहीं?
फिल्म की कहानी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है, लेकिन इसमें राइटर हर किरदार की पिछली स्टोरी नहीं दिखा सके हैं। दीपिका के बचपन को चंद सेकेंड में समेट दिया गया है, इसके बाद आपको खुद उनकी कहानी समझनी होगी। पठान किरदार को थोड़ा डिटेल के साथ बनाया गया है, लेकिन उसमें भी राइटर गहराई तक नहीं गए हैं, क्योंकि शाहरुख की एंट्री ही पिटते हुए होती है, तो दर्शकों को तालियां बजाने का मौका नहीं मिलता।

जॉन के एंट्री सीन में की गई मेहनत साफ दिखती है। सलमान यहां चंद मिनट के कैमियो में नजर आए हैं, जो धीमी पड़ी फिल्म की रफ्तार को फिर तेज करते हैं। सलमान यहां टाइगर बनकर दोस्त पठान की मदद करते हैं और गुदगुदाते भी हैं। एक और बात जो यहां खलती है वो ये कि कहानी मिशन से शुरू होकर मिशन पर खत्म कर दी गई है। रोमांस की एक कमी है, जो आपको महसूस होगी। पूरी फिल्म में सिर्फ एक गाना है वो है बेशरम रंग। इसके अलावा दूसरा गाना आपको फिल्म खत्म होने के बाद देखने को मिलेगा।

विलेन बने जॉन को कुछ ज्यादा ही ताकतवर बताया गया है, लेकिन आखिर में उसे यू हीं आसानी से गिरा दिया गया है। विलेन का बार-बार अपने प्लान और उसे रोकने का तरीका खुद बताना भी आपको अटपटा लग सकता है।

फिल्म से हटाया गया है विवादित सीन

बेशरम रंग गाने पर दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी पर खूब विवाद हुए थे। लोगों ने #BoycottPathaan ट्रेंड करवाया और फिल्म रिलीज रोकने की मांग की। विवाद बढ़ने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने का सुझाव दिया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से भगवा बिकिनी तो नहीं हटाई, लेकिन भगवा बिकिनी पहनीं दीपिका और शाहरुख का एक बोल्ड सीन हटाया गया है।

आप शाहरुख और दीपिका के डाय हार्ड फैन हैं तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...