Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

पंजाब-हरियाणा के कर्मियों की चंडीगढ़ में ‘नो एंट्री’

17 मार्च, 2023 02:30 PM

चंडीगढ़: अपनी ही राजधानी यानी चंडीगढ़ में अब पंजाब व हरियाणा के कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर नहीं आ सकेंगे। केंद्रीय सेवा नियमों का हवाला देते हुए यूटी प्रशासन के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने तो ऐसा ड्रॉफ्ट जारी कर दिया है। अहम बात यह है कि एक ही साल में दो बड़े बदलाव चंडीगढ़ प्रशासन ने किए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर पंजाब की जगह केंद्र के सेवा नियम लागू करने का ऐलान किया था। ये नियम पहली अप्रैल, 2022 से लागू हुए। इन नियमों के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों पर केंद्र के नियम लागू करने का फैसला लिया। इसके तहत पिछले साल यूटी प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में कॉलेज लेक्चरर के 85 प्रतिशत पद यूटी कैडर के लिए होंगे। इससे पहले ये 80 प्रतिशत थे। यानी यूटी कैडर के कर्मियों के लिए कोटा पांच प्रतिशत बढ़ा दिया गया। ऐसा होने से दोनों राज्यों– पंजाब व हरियाणा से प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कर्मचारियों का कोटा 20 प्रतिशत से घटकर पंद्रह प्रतिशत रह गया। पंद्रह प्रतिशत के तहत बचने वाले कुल पदों में से साठ प्रतिशत पंजाब और बाकी चालीस प्रतिशत हरियाणा के कर्मचारियों से भरे जाने थे। पिछले साल कोटा घटाया गया और दोनों ही राज्यों की ओर से इस पर किसी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं करवाई गई।

अब यूटी प्रशासन ने नया ड्रॉफ्ट जारी करके पंद्रह प्रतिशत कोटे को भी खत्म कर दिया है। यूटी प्रशासन ने अप्रैल-2023 से सहायक प्रोफेसर की भर्ती के नियमों को संशोधन करने के लिए भर्ती नियम ड्रॉफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट को यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया हुआ है। इसमें यूटी ने पंजाब और हरियाणा का कोटा खत्म करने का प्रावधान किया है और सभी पद यूटी कैडर के लिए होंगे।

यूटी में डेपुटेशन का मामला उठेगा

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हरियाणा व पंजाब से डेपुटेशन पर आने वाले कर्मचारियों का टेन्योर फिक्स किए जाने का मुद्दा भी विधानसभा में गरमाने के आसार हैं। चंडीगढ़ में कार्यरत दोनों राज्यों के कर्मचारियों द्वारा इस बाबत पंजाब के सीएम भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, हरियाणा के पूर्व सीएम व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा दोनों राज्यों के मुख्य सचिव को भी ज्ञापन दे चुके हैं। माना जा रहा है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेर सकता है।

हो रहा है विरोध

यूटी में पंजाब व हरियाणा के कर्मचारियों का प्रतिनियुक्ति टेन्योर (समय सीमा) तय किए जाने का विरोध दोनों राज्य कर रहे हैं। रोचक बात यह है कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में कोटा खत्म करने की चल रही तैयारी की भनक तक दोनों राज्यों को नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल कोटा घटनाने पर भी दोनों राज्यों में से किसी ने आपत्ति नहीं जताई।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका