Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने संबंधी अफवाहों पर न दें ध्यान : ए. श्रीनिवास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हरियाणा विधान सभा सचिवालय में रक्तदान का उत्साह सरकारी स्कूलों में टीचर, स्टाफ नहीं तो फिर किसके भरोसे है शिक्षा व्यवस्था: बुवानीवाला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला विकास का पिटारा, 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शुभारंभ भाजपा सरकार के झूठे वादों से जनता त्रस्त, प्रदेश बिजली-पानी संकट से जूझ रहा है : कुमारी सैलजा हरियाणा के मुख्य सचिव ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट प्रत्येक जिले के नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त : आरती सिंह राव रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब सरकार ने की नए Mission की शुरुआत, पंजाबियों से की ये अपील

17 सितंबर, 2025 07:38 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए एक नए मिशन की शुरुआत की है। उन्होंने 'मिशन चढ़दी कला' शुरू किया है, जिसका अर्थ है हर कठिन से कठिन समय में भी हौसले के साथ डटे रहना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पंजाब और पूरे देश के नागरिकों से अपील करता हूं कि जो भी लोग पुनर्वास और पंजाब को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में योगदान देना चाहते हैं, वे पंजाब का साथ दें और पंजाब को दोबारा पंजाब बनाने में मदद करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके द्वारा दिया गया एक-एक रुपया पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से खर्च किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए लोग http://rangla.punjab.gov.in पर जा सकते हैं। उन्होंने खुलकर लोगों को इस मिशन का हिस्सा बनने के लिए कहा और कहा कि पंजाब हमेशा चढ़दी कला (उन्नति और सकारात्मकता) में रहता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दिनों पंजाब बहुत ही भयानक दौर से गुजरा है, जिसे आने वाली कई पीढ़ियां भूल नहीं पाएंगी। इस भयानक बाढ़ ने न सिर्फ तबाही मचाई, बल्कि लाखों सपनों को भी बहा ले गई।

कितना हुआ नुकसान
मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ के दौरान पंजाब के लगभग 2300 गांव डूब गए, 7 लाख लोग बेघर हो गए और करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए। इसके अलावा 3200 स्कूल खंडहर बन गए, 56 लोगों की जान चली गई, 8500 किलोमीटर सड़कें नष्ट हो गईं, 2500 पुल टूट गए और 1400 क्लीनिक व अन्य सरकारी इमारतें भी खंडहर बन गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 13 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जब पानी पूरी तरह उतर जाएगा और जमीनी स्तर पर सर्वे होगा, तो यह नुकसान इससे भी ज्यादा हो सकता है।

पंजाब के लिए मुश्किल इम्तिहान की घड़ी
मान ने कहा कि यह पंजाब के लिए सबसे कठिन मुश्किल की घड़ी है। पंजाब हमेशा संकट के सामने डटकर खड़ा होता है और उससे बाहर निकल आता है। बाढ़ के दौरान युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगियां बचाईं। गुरुद्वारों, मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के दरवाजे प्रभावित लोगों के लिए खुले रहे। पंजाबी एक परिवार बनकर पीड़ितों के साथ खड़े हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राहत कार्यों से आगे बढ़कर पुनर्निर्माण का समय है। किसानों को फिर से खेती करनी है, बच्चों को स्कूल जाना है और परिवारों को अपने चूल्हे जलाने हैं। इसलिए प्रभावित लोगों को दोबारा खड़ा करना बेहद जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.आर.-2026' के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक