Thursday, October 22, 2026
BREAKING
• देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़ • ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा • अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक • पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क • अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू • 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू • पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की • भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल • पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर • वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण लगभग पूरा; प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव: डॉ. बलजीत कौर

22 अक्टूबर, 2026 07:36 PM

चंडीगढ़ : बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के कल्याण के प्रति समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल अब सफलता के करीब पहुंच गई है। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में बनाए जा रहे 1000 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में से 957 केंद्रों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष केंद्रों का कार्य तेजी से जारी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के साथ समन्वय के माध्यम से इन आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य गांव स्तर पर बच्चों और महिलाओं के लिए मजबूत सामाजिक बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, पूरक पोषण, स्वास्थ्य जांच, विकास की निगरानी और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों को भी पहले से बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों और महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण केवल इमारतें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को अपने गांव में ही बेहतर पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा और देखभाल की सुविधाएं मिलें, ताकि वह जीवन की शुरुआत से ही विकास के समान अवसरों के साथ आगे बढ़ सके।

लोगों से अपील करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि माता-पिता, पंचायती राज संस्थाएं और समूचा समुदाय इन आंगनवाड़ी केंद्रों के रखरखाव तथा प्रभावी उपयोग में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ये केंद्र बच्चों की शिक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास के मजबूत केंद्र के रूप में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल राज्य में बाल विकास, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक कल्याण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह कदम स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एस एस पी वरुण शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन; जिले के 35 शहीद पुलिस जवानों के परिवारों को किया गया सम्मानित

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पराली प्रबंधन के लिए 21 हजार से अधिक सीआरएम मशीनें खरीदी गईं; 14,274 यूनिटों के साथ सुपर सीडर किसानों की सबसे पसंदीदा मशीन बनी

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा; वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत सितंबर तक 2507.98 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर