Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

पंजाब सरकार का नशे के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा अभियान — डॉ. बलजीत कौर

22 नवंबर, 2025 08:13 PM

चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ों से समाप्त करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जागरूकता, रोकथाम, इलाज और पुनर्वास को एक मज़बूत मॉडल के तहत जोड़कर राज्य को नशा-मुक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा दी जा रही है।

पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि नशों के ख़िलाफ़ पंजाब सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत तस्करी और नशा सप्लाई के मामलों पर सख़्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, जिला प्रशासन और लोक संपर्क सहित सभी विभाग एकजुट होकर काम करें — ताकि नशा-मुक्ति कार्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2024–25 में राज्य के 23 जिलों में 800 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 7.5 लाख लोगों की भागीदारी पंजाब सरकार की कोशिशों पर जनता के भरोसे को दर्शाती है। यह अभियान राज्य के हर स्तर पर मज़बूत जन-सहयोग से चल रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि नशे से प्रभावित परिवारों की सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए पंजाब सरकार एक अलग समर्थन मॉडल लागू कर रही है। इसमें काउंसलिंग, रोज़गार-आधारित प्रशिक्षण, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्संयोजन जैसी सेवाओं को और मज़बूत किया जा रहा है, ताकि प्रभावित व्यक्ति नई शुरुआत कर सके।

बैठक के दौरान वर्ष 2025–26 के लिए नशा-मुक्ति योजना के तहत 49.96 करोड़ रुपए के स्टेट एक्शन प्लान को मंज़ूरी दी गई। इसके अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क विभागों के माध्यम से जागरूकता, इलाज, डी-एडिक्शन सेवाओं और क्षमता निर्माण को और तेज़ किया जाएगा।

अंत में, मंत्री ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि “नशा-मुक्त पंजाब हमारा साझा लक्ष्य है — सभी विभाग कार्य योजना को समयबद्ध और तत्परता से ज़मीन पर लागू करें।”

इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप, निदेशक श्रीमती शेना अग्रवाल, नशा-विरोधी टास्क फोर्स के आई.जी. श्री अक्शदीप सिंह औलख, जेल विभाग के आई.जी. श्री आर.के. अरोड़ा, उच्च शिक्षा व स्कूल विभाग के संयुक्त सचिव श्री संजीव शर्मा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री चरणजीत सिंह, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सहायक लोक संपर्क अधिकारी श्रीमती दविंदर कौर तथा अन्य विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल