Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम — पिछड़ी श्रेणियों के लिए पहली बार बनाए जा रहे 2 आधुनिक हॉस्टल, 1.12 करोड़ की पहली किश्त जारी: डॉ. बलजीत कौर

08 अगस्त, 2025 07:22 PM
चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि पंजाब में पहली बार पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए दो आधुनिक हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इन दोनों हॉस्टलों के लिए 1.12 करोड़ रुपये की पहली किश्त को मंज़ूरी दे दी गई है, जो शीघ्र ही पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के खाते में भेजी जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। ये हॉस्टल पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में लड़कों और लड़कियों के लिए 100-100 सीटों वाले होंगे तथा इनकी कुल लागत 6.99 करोड़ रुपये होगी।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रत्येक हॉस्टल की लागत 3.49 करोड़ रुपये होगी। दोनों हॉस्टलों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरे, अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण और अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।

उन्होंने कहा कि यह योजना पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल निर्माण की दिशा में पंजाब सरकार के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। यह पहल दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को उचित आवास की सुविधा देकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आ रही बाधाओं को दूर करेगी।

अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थी-केंद्रित विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को लेकर पूर्णतः वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि हॉस्टलों की कमी के कारण कई पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ता था, इसलिए सरकार द्वारा नए हॉस्टल परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी जानकारी दी कि पंजाब सरकार द्वारा अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में भी नए हॉस्टलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, ताकि राज्य भर के विद्यार्थियों को बेहतर आवास सुविधा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल बुनियादी ढांचे का विकास नहीं है, बल्कि पिछड़ी श्रेणियों के युवाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर राज्य के विकास में भागीदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पहल भविष्य में और अधिक छात्रहितकारी योजनाओं का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन