Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

पंजाब: श्री हरिमंदिर साहिब की एआई के जरिए आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसजीपीसी सख्त

21 मार्च, 2026 08:20 PM

अमृतसर । बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के जरिए तैयार की गई श्री हरिमंदिर साहिब की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल होने के बाद सिख संगतों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। एसजीपीसी के प्रवक्ता और कानूनी विशेषज्ञ अमरबीर सिंह सियाली ने आईएएनएस से बात करते हुए इस घटना को सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने कहा कि एआई जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग जहां समाज और देश के विकास के लिए होना चाहिए, वहीं कुछ शरारती तत्व इसका गलत इस्तेमाल कर धार्मिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में एसजीपीसी ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को लिखित शिकायत भेजी है। साथ ही मांग की गई है कि जिस तरह कई यूरोपीय देशों में इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, उसी तरह भारत में भी आईटी एक्ट में संशोधन कर सख्त कानून बनाया जाए।.

सियाली ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब एक पवित्र स्थान है, जहां सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए दरवाजे खुले हैं और जहां 'सरबत दा भला' की भावना सिखाई जाती है। ऐसे पवित्र स्थल को लेकर गलत और भ्रामक वीडियो बनाना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह मानसिक विकृति को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी आशंका जताई कि इस तरह की घटनाओं के पीछे कुछ संगठित ताकतें या एजेंसियां हो सकती हैं, जो धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। एसजीपीसी के आईटी विंग की ओर से इस मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। सियाली ने विदेश मंत्रालय से भी अपील की है कि वह अमेरिका सहित अन्य देशों की टेक कंपनियों से संपर्क स्थापित करें, ताकि ऐसी आपत्तिजनक और हेट स्पीच वाली सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी भारत में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाती है, लेकिन विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई के लिए सरकार का हस्तक्षेप बेहद जरूरी है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एआई तकनीक के दुरुपयोग और धार्मिक भावनाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट