Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

पंजाब में पशुपालकों के लिए किए गए विलक्षण प्रयासों की केंद्र सरकार ने सराहना की

27 अगस्त, 2025 05:16 PM
चंडीगढ़: पशुपालन के क्षेत्र में पंजाब के मिसाल योग्य कार्यों को मान्यता देते हुए केंद्र सरकार ने पशुपालकों को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने और विभिन्न प्रसार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के सही उपयोग की सराहना की है। केंद्र सरकार ने विभाग द्वारा पशुपालकों को घर-घर दी जा रही कृत्रिम गर्भाधान सेवा की भी सराहना की और अन्य उत्तरी राज्यों को पंजाब के इस सफल मॉडल को अपनाने के लिए कहा।

भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग की अतिरिक्त सचिव श्रीमती वर्षा जोशी की अध्यक्षता में हुई उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक (आर.आर.एम.), जिसकी मेज़बानी पंजाब सरकार ने की, के दौरान पंजाब के पशुपालन विभाग को यह प्रशंसा प्राप्त हुई। बैठक में पशुधन स्वास्थ्य रोग नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय पशुधन मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। इस बैठक में आठ उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जिनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, लद्दाख, चंडीगढ़ और पंजाब शामिल थे, के अधिकारी एकत्र हुए। इस बैठक के दौरान स्वीकृत वार्षिक कार्य योजनाओं के अनुसार वर्ष 2024-25 की पशुधन स्वास्थ्य एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ वर्ष 2025-26 की योजनाएँ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने विभाग की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें आवारा पशुओं की समस्या से निपटने और नस्ल सुधार के लिए बछड़े/बछिया उत्पन्न करने हेतु सेक्स- सॉर्टेड सीमन की 3.75 लाख खुराकों की खरीद और लक्षित पशु आबादी का 100 प्रतिशत मुँह-खुर रोग से बचाव हेतु एफएमडी टीकाकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि विभाग ने मिसाल कायम करते हुए वित्त वर्ष 2024-25 में 22.26 लाख कृत्रिम गर्भाधान किए हैं। इसके अतिरिक्त 18.50 लाख सीमन स्ट्रॉ (गायों के लिए 6.47 लाख और भैंसों के लिए 12.03 लाख) का उत्पादन भी किया है।

श्री राहुल भंडारी ने वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 के लिए भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। केंद्र की टीम, जिसमें श्रीमती वर्षा जोशी के नेतृत्व में भारत सरकार के डीएएचडी के अतिरिक्त सचिव श्री राम शंकर सिन्हा, डीएएचडी के संयुक्त सचिव डॉ. मुथुकुमारसामी बी. और सलाहकार (आंकड़ा) डीएएचडी भारत सरकार श्री जगत हजारिका शामिल थे, ने पंजाब के पशुपालन विभाग के प्रयासों की सराहना की और स्वीकृत योजनाओं के लिए और अधिक फंडिंग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा "पंजाब बोवाइन ब्रीडिंग एक्ट" को प्रभावी ढंग से लागू करने की भी सराहना की, जो गायों और भैंसों में प्रजनन गतिविधियों को नियंत्रित करता है।

केंद्र की टीम का उनके समर्थन और प्रशंसा के लिए धन्यवाद करते हुए श्री राहुल भंडारी ने कहा कि इस बैठक ने भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न कार्यक्रमों और नीतियों के सही कार्यान्वयन हेतु अपने अनुभव, सर्वोत्तम अभ्यास और सामने आई चुनौतियों को साझा करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करना, सहयोग के अवसर तलाशना, साझा समस्याओं के समाधान खोजना, भागीदार संस्थानों के बीच अंतर-राज्यीय सहयोग बढ़ाना और मूल्यवान विचारों एवं जानकारी को साझा करने के लिए एक उपयुक्त वातावरण तैयार करना था।

श्री भंडारी ने पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास और प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सहयोग के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक में भाग लेने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में सहयोग और सामूहिक प्रगति की भावना को प्रोत्साहित करने पर सार्थक चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार