Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

चंडीगढ़

पंजाब में 'गर्मी' के टूटे रिकार्ड, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक न निकलें बाहर, पढ़ें पूरी Advisory

09 मई, 2024 04:24 PM

चंडीगढ़: पंजाब में गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है और दोपहर के समय तो घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हुआ पड़ा है। इस बार पड़ रही गर्मी ने पिछले 13 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले 13 वर्षों के दौरान मई के पहले हफ्ते ही पंजाब में पारा 43 डिग्री को पार कर गया है। मंगलवार को लुधियाना जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  2011 से 2023 के दौरान 15 मई से बाद  तापमान 43 डिग्री से ऊपर रहा है। 2019 में 19 मई को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, 2014 में 30 मई को 43.5 डिग्री, 2021 में 28 मई को 43.1 डिग्री और 2023 में 23 मई को 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अमृतसर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि पंजाबवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग द्वारा 11 से 13 मई तक राज्य में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।       

जारी हुई एडवाइजरी

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्यवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि घर से बाहर का काम दिन के ठंडे समय जैसे सुबह और शाम में ही करें और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें क्योंकि इस दौरान गर्मी पूरे जोरों पर होती है। प्यास न लगने पर भी हर आधे घंटे के बाद पानी पिएं। मिर्गी, हृदय रोग, गुर्दे, यकृत रोग से पीड़ित लोग जो तरल पदार्थ-प्रतिबंधित आहार पर हैं, उन्हें पानी का सेवन बढ़ाने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। बाहर काम करते समय हल्के रंग के, पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

कोशिश करें कि गर्मियों में सूती कपड़े ही पहनें। सीधी धूप से अपने सिर को ढकने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का उपयोग करना चाहिए। नंगे पैर बाहर न निकलें, धूप में निकलते समय हमेशा जूते या चप्पल पहनें।  धूप में काम करने वाले लोगों को शरीर का तापमान उचित बनाए रखने के लिए छाया में आराम करना चाहिए या सिर पर गीला कपड़ा रखना चाहिए। धूप में बाहर जाते समय हमेशा पानी साथ रखें। तरबूज, संतरा, अंगूर, खीरा और टमाटर जैसे मौसमी फल और सब्जियां खाएं क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान