Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

पंजाब में इंसानियत फिर तार-तार : सड़क पर बिखरी लाशों पर डाका डाल गए लोग

04 दिसंबर, 2025 07:30 PM

लुधियाना के साहनेवाल में घटे दर्दनाक सड़क हादसे में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बेटी की शादी के बाद खुशी-खुशी वापस लौट रहा एक परिवार कुछ ही मिनटों में ऐसे हादसे का शिकार हो गया, जिसने न केवल उनकी खुशियाँ छीन लीं, बल्कि हादसे के बाद लोगों के अमानवीय व्यवहार ने पूरे प्रदेश को हैरान कर दिया।
 
जानकारी के अनुसार, समारोह से वापस लौट रही एक कार, जिसमें 5 लोग सवार थे, साहनेवाल इलाके में एक ट्राले से जोरदार टक्कर का शिकार हो गई। इस दिल दहला देने वाले हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार अभी बेटी की खुशियों में डूबा था, लेकिन देखते ही देखते पूरा परिवार मातम में बदल गया।

सबसे शर्मनाक बात यह सामने आई कि हादसे के बाद वहां मौजूद कई लोग मदद करने की बजाय मृतकों और घायलों के सामान पर टूट पड़े। जानकारी मुताबिक लोग करीब 3 लाख रुपये नकदी, लगभग 15 तोले सोना, आईफोन, एप्पल वॉच व शगुनों वाले लिफाफे तक लूट ले गए।  परिजनों का कहना है कि जब उन्हें मौके पर गाड़ी और शव मिले, तब उनमें से गहने और अन्य कीमती सामान लापता थे। यह सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया कि किसी की मौत और दर्द को देखकर भी लोग चोरी करने से नहीं चूके।

यह परिवार फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद का रहने वाला है और स्थानीय स्तर पर एक बड़ा बाइक शोरूम चलाता है। बेटी की शादी जालंधर के युवक से तय होने के कारण शादी समारोह लुधियाना के एक मैरिज पैलेस में आयोजित किया गया था। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक शादी की सारी रस्में पूरी हुईं और सुबह दुल्हन की विदाई हो गई। विदाई के कुछ समय बाद दुल्हन का परिवार भी अपने घर लौटने के लिए कार से रवाना हो गया, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया था। 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल