Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

पंजाब में 3.98 लाख लोगों के कटे चालान!इन जिलों के वाहन चालक हो जाएं सावधान

12 दिसंबर, 2025 05:29 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में ई-चालान सिस्टम शुरू होने के बाद साल 2024 में 3.98 लाख लोगों के 83 करोड़ रुपए के ई-चालान काटे गए हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोक सभा में गुरुवार को एक रिपोर्ट पेश कर यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के बड़े शहरों में ई-चालान सिस्टम लागू करने के बाद एक ही साल में चालान चार गुना बढ़ गए हैं। हर 2 मिनट में ‘तीसरी आंख’ चालान काट रही है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में 72,191 चालान हुए थे, जो 2024 में बढ़कर 3,97,839 तक पहुंच गए। सरकार योजनाबद्ध तरीके से ई-चालान सिस्टम लागू कर रही है, जिसकी वजह से चालानों में बड़ा इजाफ़ा हुआ है। साल 2024 में कुल 83 करोड़ रुपये के चालान काटे गए। इनमें से 52.26 करोड़ रुपये की चालान राशि वाहन चालकों द्वारा जमा करवाई जा चुकी है, जबकि 30.94 करोड़ रुपये की राशि अभी भी पेंडिंग है।

इन जिलों में हो रहे हैं सबसे ज्यादा चालान
पंजाब के बड़े शहरों मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में ई-चालान सिस्टम लागू किया गया है, जिसके कारण इन जिलों में वाहन चालकों पर तेजी से चालान हो रहे हैं। सिस्टम के तहत मोहाली जिले में 400 कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें ई-चालान की व्यवस्था शुरू की गई है। बावजूद इसके वाहन चालक अभी भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे, जिसकी वजह से चालानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में ट्रैफिक विभाग ने उन वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की थी, जो अपने चालान जमा नहीं करवा रहे थे। इस दौरान 6800 वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया और उनकी जानकारी वाहन पोर्टल पर भी दर्ज कर दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल