Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

पंजाब

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

19 मार्च, 2026 08:08 PM

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लकी पाटियाल के बंबीहा गैंग से जुड़े दो अहम साथियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (करनाल यूनिट) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर राजन उर्फ पियूष पहलवान और प्रीतम शाह को दबोचा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में हुए चर्चित हत्या कांड में शामिल थे, जिसमें चरणप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि राजन उर्फ पियूष पहलवान एक अन्य हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में भी वांछित था। वह जीवनजोत सिंह उर्फ जुगनू के ड्राइवर यादविंदर सिंह की हत्या में भी शामिल रहा है। डीजीपी ने बताया कि एजीटीएफ पंजाब ने महज 30 घंटे के भीतर पूरे मॉड्यूल का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को दर्शाता है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध हथियार, पीएक्स5 .30 बोर पिस्टल, .30 बोर की चाइनीज पिस्टल और .32 बोर पिस्टल सहित अन्य हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पंजाब पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

इसी तरह, एक अन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों (जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है) को पकड़ा है और और 7 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पुर्तगाल से काम कर रहे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहा था। हथियारों की यह खेप आगे चलकर आपराधिक तत्वों को बांट दी जाती थी।
इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित