जालंधर : पंजाब के खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही कैबिनेट में बाबा हीरा सिंह भल्ल कालेज लहराएगा के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। गोयल ने इन कर्मचारियों की बैठक मुख्यमंत्री के साथ करवाई जिसमें मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि इन कर्मचारियों को बनता हक दिया जाएगा और उनकी सभी मांगों को सरकार पूरा करेगी।
कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि सरकारों की गलतियों का खामियाजा इस कालेज के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
गोयल ने कहा कि वास्तव में पूर्व सरकार की नीतियों कॉलेज के कर्मचारियों के हक में नहीं थी जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कॉलेज की पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने देगी और किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं होगी। उन्हें बनता हक सरकार द्वारा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की अपनी सरकार है और मुख्यमंत्री सभी की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं। बरिंदर गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारें तो कर्मचारियों की बातों को सुनते ही नहीं थे और उनके समय तो कर्मचारी हमेशा सड़कों पर संघर्ष करते रहते थे।