Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

पंचकूला प्रेस भवन के लिए गंभीर है सरकार: एमडब्ल्युबी

03 नवंबर, 2023 04:44 PM

चंडीगढ़: हरियाणा के पत्रकारों के कल्याण के लिए बीते लंबे समय से कार्य कर रही मीडिया वेलबींग एसोसिएशन जल्द ही सफलता की एक नई इबारत लिखने जा रही है। संस्था द्वारा पंचकूला में राज्य स्तरीय प्रेस भवन बनवाए जाने की मांग पर सराकर ने सहमति व्यक्त की है। भाषा. लोक संपर्क एवं जन सूचना विभाग के महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा.अमित अग्रवाल ने पत्रकारों की जरूरतों को जायज माना है। शुक्रवार को मीडिया वेलबींग एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान डा.अमित अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पत्रकारों के कल्याण को लेकर गंभीर हैं और इस दिशा में अनेक प्रकार के ऐसे कार्य किए जा रहे हैं जिनका भविष्य में पत्रकारों को भरपूर लाभ मिलेगा। पंचकूला में प्रस्तावित प्रेस भवन के विषय पर उन्होंने एसोसिएशन पदाधिकारियों से भवन का नक्शा, प्रारूप एवं वहां पर उपलब्ध करवाई जा सकने वाली अन्य प्रकार की सुविधाओं की जानकारी मांगी है। प्रेस भवन को जल्द से जल्द बनवाए जाने पर सहमति व्यक्त करते हुए और बेहद सरारात्मक तरीके से डा.अग्रवाल ने कहा कि इस संबंध में एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल भाषा एवं जनसूचना विभाग के अतिरिक्त निदेशक से मुलाकात करते हुए उपरोक्त तमाम जानकारियां उपलब्ध करवाएं जिसके बाद सरकार द्वारा इस पर आगामी कार्यवाही की जा सके।
मीडिया वेलबींग एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल आज उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी की अध्यक्षता में डा.अमित अग्रवाल से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में चंडीगढ़ यूनिट के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, मीडिया विभाग के प्रभारी सुनील सरदाना, मीडिया विभाग के सह प्रभारी दीपक मिगलानी और कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष पवन चोपड़ा, विकेश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों के लिए कैशलैस योजना शुरु किए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं डीजी डा.अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। डा.अग्रवाल ने वायदा किया कि पत्रकारों को जल्द ही कैशलैस कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे, इसके लिए वे प्रयासरत्त हैं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। पत्रकारों की पैंशन को दस हजार रूपए से बढ़ाकर 15 हजार रूपए किए जाने पर भी एमडब्ल्यूबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने सरकार और डीजी डा.अमित अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। धरणी ने कहा कि एमडब्ल्यूबी ने जब जब पत्रकारों के कल्याण के लिए किसी नीति को जारी करने की मांग की है, सरकार ने सदा ही इसे गंभीरता से लिया है और डा. अमित अग्रवाल ने उस नीति को पूरा करवाने में सकारात्मक अहम भूमिका निभाई है।
डा. अमित अग्रवाल ने एमडब्ल्यूबी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सरकार और विभाग के संज्ञान में है कि एमडब्ल्यूबी द्वारा केवल पत्रकारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल पत्रकारों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य, उनकी आर्थिक स्थिती और अन्य प्रकार की परेशानियों के प्रति गंभीर हैं। इसलिए जब भी एमडब्ल्यूबी द्वारा किसी गंभीर मुद्दे को सरकार के समक्ष रखा जाता है तब उस पर गंभीरता से कार्यवाही की जाती है और यह प्रयास किया जाता है कि जल्द से जल्द पत्रकारों को लाभ प्रदान किया जाए। पत्रकारों की पैंशन बढौतरी, पत्रकारों के लिए कैशलैस सुविधा प्रदान किया जाना, सोशल मीडिया के लिए मीडिया पॉलिसी इसका पुख्ता उदारहण है जिसे एमडब्ल्यूबी ने उठाया और सरकार ने उस पर मोहर लगाते हुए उसे पूरा करने का काम किया।
एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों को हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड के मकानों में चार प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने की मांग उठाई गई। इस पर डा.अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए हाऊसिंग बोर्ड में ऐसी व्यवस्था कर दी गई है। सोशल मीडिया एवं डिजिटल मीडिया के लिए एक्राडिशन में संशोधन तथा नियमों में छूट के लिए एमडब्ल्यूबी द्वारा रखी गई मांग पर डा.अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और यह प्रावधान करने के निर्देश दिए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धऱणी ने मांग की कि हरियाणा प्रदेश में अनेक ऐसे पत्रकारिता संस्थान कार्य कर रहे हैं जिनके मुख्यालय पंजाब, नोएडा अथवा दिल्ली में हैं। ऐसे में इन संस्थानों को भी मान्यता प्रदान करने का प्रावधान किया जाए। हरियाणा सरकार के द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाए गए नियमों में मान्यता प्रदान करने की व्यवस्था को सरल किया जाए तथा पड़ोसी राज्य पंजाब व अन्य राज्यों की तर्ज पर संशोधन किया जाए। किसी भी वेब मीडिया का मुख्यालय चाहे हरियाणा से बाहर हो, उन्हें भी मान्यता प्रदान की जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि मीडिया जगत की आर्थिक स्थिति सुदृढ नही है। सरकार हरियाणा के सभी जिलों में 15 साल से अधिक सक्रिय पत्रकारों के परिवारों के सहयोग के लिए 10 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने पर विचार करे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका