Monday, July 06, 2026
BREAKING
कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, उड़ानें और लोकल सेवाएं प्रभावित अंकारा समिट से पहले नाटो के सामने दरारें और हो सकती हैं गहरी अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

मनोरंजन

न्यू ओटीटी रिलीज : ‘कंतारा चैप्टर 1’ से ‘इडली कढ़ाई’ तक, इस सप्ताह घर बैठे देखें ये फिल्में और सीरीज

30 अक्टूबर, 2025 05:00 PM

मुंबई : अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इन्हें आप अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे फ्रेंड्स और फैमिली के साथ देख सकते हैं।

इडली कढ़ाई :- दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' भी इस वीकेंड पर रिलीज हो रही है। यह धनुष की चौथी फिल्म है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है। इसमें नित्या मेनन उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं। सिनेमाघरों में इसे पसंद किया गया और नेटफ्लिक्स पर डिजिटल प्रीमियर कर दिया गया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होगी।

कांतारा : चैप्टर 1:- अभिनेता ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' भी इस वीकेंड पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इसने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अभी भी यह कुछ सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसकी कहानी ऋषभ शेट्टी ने लिखी है, और फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे सितारे भी हैं।

बागी 4 :- अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ समय के लिए रेंट यानी किराए पर उपलब्ध होने के बाद यह फिल्म जल्द ही सबके लिए उपलब्ध होगी। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त इसमें लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन ए. हर्ष ने किया है। ‘बागी 4’ वीकेंड पर 31 अक्टूबर को सबके लिए उपलब्ध हो जाएगी।

लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा :- मलयालम इंडस्ट्री की पहली महिला-प्रधान सुपरहीरो फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1 - चंद्रा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। इस फिल्म का डायरेक्शन डोमिनिक अरुण ने किया है। मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 31 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसे तेलुगु सहित सात भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

द विचर - 4 :- यह नेटफ्लिक्स की मशहूर फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसका चौथा सीजन 30 अक्टूबर को आ रहा है। यह सीरीज आंद्रेज सपकोव्स्की के उपन्यासों पर आधारित है और गेराल्ट, येनेफर और सिरी की कहानी है, जो युद्ध और अव्यवस्था के बीच विभाजित महाद्वीप में यात्रा करते हैं। नए सीजन में हेनरी कैविल के जाने के बाद लियाम हेम्सवर्थ गेराल्ट की भूमिका में दिखाई देंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर