Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

नौणी के एग्रोफॉरेस्ट्री केंद्र को विस्तार गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

16 मई, 2026 07:36 PM

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के सिल्विकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग के अंतर्गत संचालित ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटर रिसर्च प्रोजेक्ट ऑन एग्रोफॉरेस्ट्री को हिमाचल प्रदेश में किसानों एवं हितधारकों के बीच एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित डॉ. एस. चिन्नामणि अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एग्रोफॉरेस्ट्री एक्सटेंशन–2025 से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रोफॉरेस्ट्री तथा सेंट्रल एग्रोफॉरेस्ट्री रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय एग्रोफॉरेस्ट्री दिवस समारोह के दौरान संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। यह सम्मान डीडीजी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन डॉ. ए.के. नायक द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एग्रोफॉरेस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।

देशभर में संचालित 37 ए.आई.सी.आर.पी. -एग्रोफॉरेस्ट्री केंद्रों में से विश्वविद्यालय के इस केंद्र को प्रभावशाली जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं किसान-केंद्रित विस्तार गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। पिछले पांच वर्षों में सिल्विकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग ने 40 विस्तार कार्यक्रम आयोजित किए तथा 3,379 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया, जिनमें महिलाएं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थी भी शामिल रहे। इन कार्यक्रमों में जलवायु-अनुकूल एग्रोफॉरेस्ट्री पद्धतियों पर विशेष बल दिया गया।

इस परियोजना का नेतृत्व सिल्विकल्चर एवं एग्रोफॉरेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित बिष्ट कर रहे हैं तथा उनके साथ टीम सदस्य डॉ. प्रेम प्रकाश कार्यरत हैं। यह पुरस्कार राज्य में सतत एग्रोफॉरेस्ट्री विकास एवं किसान सशक्तिकरण की दिशा में ए.आई.सी.आर.पी -एग्रोफॉरेस्ट्री टीम के सामूहिक योगदान को मान्यता प्रदान करता है। यह पुरस्कार औपचारिक रूप से डॉ. रोहित बिष्ट ने डॉ. ए.के. नायक से प्राप्त किया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना