Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

नेपाल में बाढ़ के बीच पांच और भारतीय सुरक्षित निकाले गए, बचाव अभियान जारी

02 सितंबर, 2026 12:32 PM

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच सोमवार के बाद पांच और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इसके साथ ही अब तक बचाए गए भारतीयों की कुल संख्या बढ़कर 163 हो गई है। मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि मंगलवार को 151 भारतीय नागरिक चीन से रवाना हुए।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, चिलिमे क्षेत्र स्थित जलविद्युत परियोजना की सुरंगों तक पहुंच बनाने के बाद भारतीय सुरंग बचाव दल को कई कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इनमें बेहद सीमित जगह, भौगोलिक परिस्थितियों के कारण विशेष उपकरणों के उपयोग में दिक्कत और सुरंग के भीतर दलदली फर्श जैसी स्थितियां शामिल थीं। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय टीम ने नवाचारपूर्ण तरीकों और अस्थायी तैरने वाले उपकरणों (फ्लोट्स) का उपयोग कर सुरंग के और अंदर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। टीम बुधवार को भी अपना अभियान जारी रखेगी और सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास करेगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत की फॉरेंसिक टीम ने भी मंगलवार को नेपाल के विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपने कार्यों का विस्तार किया। टीम डीएनए नमूनों की जांच और विश्लेषण जैसे कार्य कर रही है, जिससे नेपाल में डीएनए सैंपलों की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी। नेपाल में पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 1,000 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विभिन्न जिलों में नदियों के किनारों पर लगातार शव मिलने का सिलसिला जारी है।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मंगलवार तक 1,003 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 321 शव चितवन जिले से मिले हैं, जबकि 216 शव नवलपरासी पूर्व जिले से बरामद किए गए हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, 583 विदेशी नागरिकों सहित 3,916 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में नेपाली सेना, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल पुलिस और अन्य सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।

इसके अलावा, भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्र में स्थित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में कार्यरत 639 कर्मचारी पिछले सप्ताह आई आपदा के बाद से अब तक संपर्क में नहीं हैं। नेपाल सरकार ने कहा है कि प्रभावित जिलों में खोज, बचाव और राहत अभियान लगातार जारी हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी