Thursday, July 23, 2026
BREAKING
आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, कहा- ट्रायल प्रभावित होने की आशंका नीट मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस, नड्डा ने विपक्ष को बताया गैरजिम्मेदार पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना 12.5 टन दशहरी और लंगड़ा आमों का सफल निर्यात, निरंतर कोल्ड चेन के तहत समुद्र के रास्ते से पहुंचा दुबई संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने की प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा ‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

राष्ट्रीय

नीट मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस, नड्डा ने विपक्ष को बताया गैरजिम्मेदार

23 जुलाई, 2026 03:31 PM

नई दिल्ली : राज्यसभा में नीट परीक्षा मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच नेता सदन जेपी नड्डा ने विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार बेहद गैरजिम्मेदाराना है। विपक्ष न तो चर्चा चाहता है और न ही सदन को चलने देना चाहता है। नड्डा ने कहा कि शुरुआत में विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा था। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह नीट समेत हर संबंधित विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष ने अपनी मांग बदल दी और अब नई शर्तें सामने रख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा से कभी नहीं भागी और सदन में सभी मुद्दों पर जवाब देने के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार अपना रुख बदलकर कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। दरअसल, संसद में विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष कहना है की चर्चा से पहला शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। नीट परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच सदन में हंगामा बढ़ गया। इसके बाद सभापति ने कार्यवाही स्थगित करते हुए घोषणा की कि राज्यसभा की बैठक दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।

गौरतलब है कि सदन में इससे पहले भी हंगामा हुआ था जिसके चलते सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 तक के लिए स्थगित की गई। दोपहर बारह बजे भी सदन में यही हालात बने रहे और फिर सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मुद्दे पर जेपी नड्डा कह चुके हैं कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि नीट परीक्षा, कथित प्रश्नपत्र लीक और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर भी सरकार विस्तृत चर्चा कराने के लिए तैयार है।

नेता सदन ने कहा कि यह पारदर्शिता के साथ काम करने वाली सरकार है और हमेशा जनता के हित में निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का मौजूदा रवैया जनविरोधी है और वह सार्थक चर्चा से बचने का प्रयास कर रहा है।
नड्डा ने कहा कि विपक्ष के आचरण से यह प्रतीत होता है कि उसे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संसदीय मूल्यों पर विश्वास नहीं है। उन्होंने विपक्ष की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और संवाद ही लोकतंत्र का सही रास्ता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी

आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, कहा- ट्रायल प्रभावित होने की आशंका

सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, कहा- ट्रायल प्रभावित होने की आशंका

पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना

पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद

संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी

राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा

राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा

‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

पीएम मोदी ने सुभाषित किया शेयर: ‘जो पिंड या कण-कण में है, वहीं ब्रह्मांड में है’

पीएम मोदी ने सुभाषित किया शेयर: ‘जो पिंड या कण-कण में है, वहीं ब्रह्मांड में है’

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एनसीआर में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम

एनसीआर में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम